Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   school secures first place at state-level cultural fest

Rohtak News: राज्यस्तरीय कल्चरल फेस्ट में कन्या विद्यालय प्रथम

Mon, 23 Nov 2026 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
school secures first place at state-level cultural fest
24 कैथल में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड की छात्राओं को नृत्य में प्रथम स्था
रोहतक। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार रोड की छात्राओं ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कल्चरल फेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेशभर में नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्राओं ने समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


कैथल में आयोजित राज्य स्तरीय कल्चरल कार्यक्रम में इस उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। पुरस्कार स्वरूप छात्राओं को 40,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन


विद्यालय की प्राचार्य एवं कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनीता अहलावत ने यह जानकारी साझा करते हुए सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने वाली संगीत प्राध्यापिका लता और वर्क इंस्ट्रक्टर (म्यूजिक) सविता के प्रयासों की भी सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed