{"_id":"66c8f307126263975704c874","slug":"scholar-rosary-school-first-in-under-14-cricket-competition-rohtak-news-c-17-roh1019-489588-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अंडर-14 क्रिकेट स्पर्धा में स्कॉलर रोजरी स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अंडर-14 क्रिकेट स्पर्धा में स्कॉलर रोजरी स्कूल प्रथम
विज्ञापन
23सीटीके34..राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों सें हाथ मिलते
रोहतक। बैडमिंटन और क्रिकेट की खेल प्रतियोगिताओं के साथ शुक्रवार को रोहतक ब्लॉक की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 वर्ष के लड़कों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अंडर -14 लड़कों में स्कॉलर रोजरी स्कूल की टीम प्रथम, नवयुग हाई स्कूल टीम द्वितीय रही। अंडर-17 वर्ष लड़कों में वैश्य सीनियर सेकंडरी स्कूल प्रथम व स्कॉलर रोजरी स्कूल द्वितीय रहा। अंडर-19 लड़कों में वैश्य सीनियर सेकंडरी स्कूल प्रथम व डीएवी स्कूल दिल्ली रोड द्वितीय रहा।
बैडमिंटन में अंडर-14 लड़कों में अयान कुंडू, तुशान राठी, ऋतिक नांदल, हरमान, वंश का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी रंजना दलाल ने खिलाड़ियों का खेलों में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर रंजना दलाल, सचिव हरि स्वरूप, राजेश नांदल, देवेंद्र दहिया, विजय शर्मा, शिव कुमार, डॉ. जनक राज, ओमपाल डीपीई, विनोद, अग्निवेश, वीरेंद्र पीटीआई, सुरेश राठी, सचिन नांदल, मनोज आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
अंडर-14, 17, 19 की सभी स्पर्धाओं में होंगे मुकाबले
लड़कियों की जिलास्तरीय विभिन्न खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ शनिवार से होगा। यह निर्णय हाल ही में संपन्न हुई खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद लिया गया है। 24 व 25 अगस्त को लड़कियों की जिलास्तरीय विभिन्न खेल स्पर्धाएं होंगी। इनमें अंडर-14, 17, 19 लड़कियों की सभी खेल स्पर्धाओं का आयोजन राजीव गांधी स्टेडियम, छोटूराम स्टेडियम व विभिन्न खेल मैदानों पर करवाया जाएगा।