फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Schemes implemented for women empowerment: Deputy Commissioner

महिला सशक्तिकरण के लिए लागू कीं योजनाएं : उपायुक्त

Sat, 09 Mar 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 09 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Schemes implemented for women empowerment: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने जिलावासियों को महिला दिवस व शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने अनेक योजनाओं के कार्यक्रमों को लागू किया है। महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1091 उपलब्ध है। इसी प्रकार से दुर्गा शक्ति एप व दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स महिलाओं की सुरक्षा में सहायता के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को 10 लाख रुपये तक के ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य में शिव तत्व उपस्थित है और इसे शिव के प्रति अनुराग, भक्ति एवं आराधना से जागृत किया जा सकता है। आराधक उनके विभिन्न स्वरूपों को ध्यान में रखकर अपने को शिवमय कर सकता है। शिव का यह स्वरूप व्यक्ति को त्याग, असंग्रह तथा बाहरी प्रदर्शन से निवृत्ति की ओर ले जाने का संदेश देता है। शिव हमें विपरीत परिस्थितियों में एवं विपरीत व्यवहार में भी अविचल रहने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed