फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sawan showers...relief from heat, life saving for crops

Rohtak News: सावन की फुहार...गर्मी से राहत, फसलों को संजीवनी

Fri, 09 Aug 2024 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sawan showers...relief from heat, life saving for crops
08सीटीके33...दिल्ली रोड बारिश में होकर गुजरते वाहन सावर। संवाद
रोहतक। सावन माह में मौसम में परिवर्तन का दाैर जारी है। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। रोहतक सहित जिले के कई हिस्सों में दोपहर और शाम को बूंदाबांदी हुई। रिमझिम फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्र में बूंदाबांदी से फसलों को संजीवनी मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी जिले में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन



13 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त तक बारिश की संभावना है। मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने से मानसून में सक्रियता 13 अगस्त तक बने रहने से बारिश की संभावना है। 14 अगस्त से मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है। 14 अगस्त से 16 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं बीच-बीच में तेज हवा चलने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


बारिश से किसानों के चेहरे खिले
खेतों की खो रही नमी को बारिश का सहारा मिल जाने से किसान खुश हैं। धान की रोपाई के लिए पानी संजीवनी है। नहरों से जो पानी प्राप्त होता है वह एक नियंत्रित स्तर तक ही मिलता है। इससे धान की रोपाई हो सकती है लेकिन उसके बढ़ने के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में शुक्रवार को झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। ऐसे ही अच्छी बारिश होती रही तो फसल की पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कितनी बारिश हुई (एमएम में)
रोहतक 14
महम 18
सांपला 10
कलानौर 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed