फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Satya Prakash, Gajesh won gold in karate

Rohtak News: कराटे में सत्य प्रकाश, गजेश ने सोना जीता

Sat, 18 Jan 2025 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Satya Prakash, Gajesh won gold in karate
17सीटीके25-एमडीयू में कराटे प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत:एमडीयू
ऑल इंडिया पुरुष इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में शुक्रवार को एमडीयू के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता एमडीयू के डॉ. मंगल सेन मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

एमडीयू के सत्यप्रकाश ने अंडर-55 किग्रा भार वर्ग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के आकाश कुमार को हराकर व अंडर-67 किग्रा में गजेश ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के जतिन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों व उनके कोच अशोक कुमार की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंडर-50 किग्रा में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के सोहिल ने स्वर्ण, रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के सोमित ने रजत, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के प्रिंस सोलंकी व दावणगेरे यूनिवर्सिटी के सोहेल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-55 किग्रा में एमडीयू के सत्यप्रकाश ने स्वर्ण, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के आकाश ने रजत व गुरु काशी यूनिवर्सिटी के नमनदीप व बरहतालुहा यूनिवर्सिटी के जतिन ने कांस्य जीता। अंडर-60 किग्रा में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के रिषभ ने स्वर्ण, आरएनटी यूनिवर्सिटी के अनुज ने रजत व एमजीकेवीपी वाराणसी यूनिवर्सिटी के रोशन ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-67 किग्रा में एमडीयू के गजेश ने स्वर्ण पदक, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के जतिन ने रजत व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के अमेय और गोंडवाना यूनिवर्सिटी के प्रथम ने कांस्य पदक जीता। अंडर-75 किग्रा में जैन यूनिवर्सिटी के राहुल ने स्वर्ण, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के हर्षित ने रजत व एलपीयू फगवाड़ा के तुषार व मिजोरम यूनिवर्सिटी के जोसेफ ने कांस्य पदक जीता। अंडर-84 किग्रा में एलपीयू फगवाड़ा के वैभव ने स्वर्ण, देशभगत यूनिवर्सिटी के प्रशांत ने रजत व लामरीन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी के गौतम ने और एमडीयू के विक्रांत ने कांस्य पदक जीता। 84 से ज्यादा किग्रा में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के मंयक ने स्वर्ण, एमडीयू के हर्ष गुलिया ने रजत व पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के हर्ष व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के दिपांशु ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed