फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Satta Ka Sangram: chai per charcha in Haryana Rohtak voters told how much development

Satta Ka Sangram: हरियाणा की हॉट सीट रोहतक में चाय पर चर्चा... मतदाताओं ने बताया कितना हुआ विकास

Sun, 19 May 2024 09:51 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 May 2024 09:51 AM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज हरियाणा की हॉट सीट रोहतक लोकसभा क्षेत्र में है। सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं ने अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: chai per charcha in Haryana Rohtak voters told how much development
अमर उजाला का चुनावी रथ रोहतक पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' हरियाणा में है और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रोहतक लोकसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंचा है। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा में लोगों से बातचीत की। आम जनता के मन में क्या है यह जानने की कोशिश की। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


रोहतक के मतदाताओं ने सड़कों, नौकरी, लावारिस गोवंश का मुद्दा उठाया। रोहतक निवासी सोनू ने कहा कि भाजपा ने रोहतक और हरियाणा को दरकिनार किया गया है। सरकार द्वारा मुद्दों से भटकाया जा रहा है। यहां सड़कों की हालत खराब हैं। वहीं, कुछ लोगों ने पांच साल में जनता के बीच सांसद की गैरमौजुदगी का मुद्दा उठाया। इसके अलावा शहर में पानी की समस्या के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज सचदेवा ने कहा की हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक पर है। नशा बढ़ रहा है। उन्होंने भाजपा पर जातिवाद का आरोप लगाया। कहा कि हरियाणा में पहली बार जात-पात की लड़ाई हुई है। उन्होंने कहा कि वोटों के लिए छह महीने पहले सीएम बदला गया है। वहीं, सुंदर सैन ने शहर में पानी की समस्या को उठाया। मतदाताओं ने कहा कि भाजपा जिन मुद्दों को लेकर सरकार में आई है, उन्हीं मुद्दों में सरकार में विफल रही है।


एक सवाल पूछा गया कि प्रधानमंत्री हरियाणा में आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबको मेरी राम-राम कहना, तमाम अलग-अलग मुद्दो पर बात की... इसके जवाब में एक मतदाता ने कहा कि राम का नाम तो शुरू से ही है, कहा कि राम के नाम पर तो हमारे नाम भी होते हैं जैसे-रामभतेरी, रामकिशन, रामसिंह और राममेहर... राम का नाम तो जन्म से ही है ये कोई नया नहीं है।

एक मतदाता ने अमृत योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने योजनाओं के नाम पर सड़कें खोदी है। कहा कि बने हुए रोड को उखाड़कर दोबारा रोड बनाया है। मतदाता ने भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा का नाम लेते हुए कहा कि इन्होंने रोहतक में पांच यूनिवर्सिटी बनाई है। जिसके कारण युवाओं के लिए शिक्षा के द्वार खुले थे। लेकिन भाजपा ने अपने कार्यलय से अलग रोहतक के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया है। कहा कि इस सरकार ने रोहतक को नकार के रख दिया है। वहीं, एक मतदाता ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक पर है। कहा कि हरियाणा में डर का माहौल है, महिलाएं अकेले सड़क पर नहीं चल सकती। क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed