{"_id":"63d5191533b06f07da3fcaf2","slug":"sarpanchs-from-across-the-state-gathered-in-jasia-to-protest-against-e-tendering-in-haryana-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ई-टेंडरिंग का विरोध, जसिया में जुटे प्रदेशभर के सरपंच, शाह की रैली विफल करने के लिए करेंगे राेड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: ई-टेंडरिंग का विरोध, जसिया में जुटे प्रदेशभर के सरपंच, शाह की रैली विफल करने के लिए करेंगे राेड जाम
Sat, 28 Jan 2023 06:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:16 PM IST
सार
अमित शाह रविवार को सोनीपत के गोहाना में रैली करेंगग। सरपंच प्रदेश स्तर पर सड़कें जाम करेंगे। जसिया में हुई प्रदेश स्तरीय रैली में निर्णय लिया गया है। पलवल, सिरसा व अंबाला तक के सरपंच रैली में पहुंचे।
विज्ञापन
जसिया में पहुंचे सरपंच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रविवार को गोहाना में होने वाली रैली का सरपंच विरोध करेंगे। इसके लिए सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक सड़कें जाम की जाएंगी। साथ ही गोहाना के आसपास के गांवों के सरपंच व ग्रामीण रैली में जाकर विरोध जताएंगे। शनिवार को जसिया में हुई सरपंचों की प्रदेश स्तरीय रैली में इसका निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को करीब 11 बजे जसिया में रैली शुरू हुई, जिसमें सिरसा, रेवाड़ी, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र तक के सरपंच ग्रामीणों के साथ पहुंचे। ज्यादातर गाड़ियों में जसिया पहुंचे। हरियाणा सरपंच एसोसिशन के अध्यक्ष रणबीर सिंह सैमाण की अध्यक्षता में रैली शुरू हुई।
विज्ञापन
प्रदेश सचिव विकास खत्री ने बताया कि गोहाना में गृहमंत्री अमित शाह की रैली का विरोध किया जाएगा। गोहाना के आसपास के गांवों के सरपंच व ग्रामीण रैली में जाकर ई-टेंडरिंग का विरोध करेंगे। जबकि दूर-दराज के सरपंच व ग्रामीण मिलकर सड़कें जाम करेंगे।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में छह घंटे चक्का जाम करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही 3 फरवरी को नरवाना में मुख्यमंत्री का विरोध किया जाएगा। उन्होंने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार ने सरपंचों की मांग नहीं मानी तो इससे भी कड़े आंदोलन का लिया जाएगा, जिसमें दिल्ली या चंडीगढ़ कूच किया जा सकता है।
प्रदेश सचिव बोले, 15 हजार ग्रामीण पहुंचे जसिया, खुफिया ने विभाग ने भेजी छह हजार की रिपोर्ट लोगों की संख्या को लेकर आयोजकों का दावा है कि प्रदेश भर से 15 हजार के करीब ग्रामीण सरपंचों के साथ जसिया की रैली में आए। जबकि खुफिया विभाग का दावा है कि छह हजार के करीब कुर्सी लगाई गई थी।