फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sanjay Chuliana was elected as Pradhan

Rohtak News: संजय चुलियाना को प्रधान चुना गया

Tue, 26 Aug 2025 08:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Aug 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Chuliana was elected as Pradhan
10 अपनी मांगों का पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन करते चौकीदार। स्रोत: ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। ग्रामीण चौकीदारों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान के लिए प्रदर्शन किया। मानसरोवर पार्क में चौकीदार एकत्रित हुए व सरकार की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान 11 सदस्यों वाली एक नई जिला कमेटी का भी गठन किया। संजय चुलियाना को प्रधान और धर्मवीर किलोई को सचिव चुना गया। अन्य प्रमुख सदस्यों में भगत सिंह कोषाध्यक्ष, रामनिवास टिटौली और राजबीर पाकस्मा उपप्रधान, सोमवीर बल्ब प्रचार मंत्री और दयाकिशन, आनंद, महासिंह, मुकेश कमेटी सदस्य शामिल हैं।
नवनियुक्त जिला सचिव धर्मबीर सिंह ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में ग्रामीण चौकीदारों को पक्का करना, न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये करना, मासिक मानदेय का समय पर भुगतान, सेवानिवृत्त चौकीदारों को 2 लाख की सम्मान राशि का तुरंत भुगतान और ईएसआई से जोड़ना शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने नवनियुक्त चौकीदारों के बकाया एरियर, खाली पदों को भरने, और जनसंख्या के आधार पर नए पद सृजित करने की मांग की।
विज्ञापन


सीटू नेता रामचंद्र सिवाच ने हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने चौकीदारों से कई बड़े वादे किए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद उनको भूल गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 18 सितंबर को पूरे प्रदेश के ग्रामीण चौकीदार पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के आवास पर मतलोडा में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed