{"_id":"6a39a52aaa5f34a3b6076adc","slug":"sanitation-workers-furious-over-unfulfilled-demands-threaten-to-launch-a-protest-rohtak-news-c-17-roh1020-876642-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेहड़ी चालक बगैर टेंशन बेच सकेंगे सामान, मिलेगा टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेहड़ी चालक बगैर टेंशन बेच सकेंगे सामान, मिलेगा टोकन
विज्ञापन
सांपला में चेयरमैन उदयभान मलिक से मिलते रेहड़ी चालक। संवाद
सांपला। कस्बे के रेहड़ी चालकों को अब अपनी रेहड़ी लगाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। नगरपालिका ने उन्हें राहत देते हुए खरखौदा मार्ग स्थित बाल भवन परिसर में रेहड़ियां लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिया है। यहां रेहड़ी चालक व्यवस्थित तरीके से अपना कारोबार कर सकेंगे।
नगरपालिका की ओर से बाजार क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई के बाद कई रेहड़ी चालक विभिन्न गलियों और अन्य स्थानों पर रेहड़ियां लगाने को मजबूर हो रहे थे। इसी को देखते हुए सोमवार को उनके लिए बाल भवन परिसर में जगह तय की गई।
इस बीच कुछ रेहड़ी चालकों ने मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक से मुलाकात कर अनाज मंडी में स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। कुछ रेहड़ी चालकों ने बाल भवन परिसर में स्थान दिए जाने पर सहमति भी जताई। चेयरमैन ने उनकी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कस्बे में करीब 200 रेहड़ियां
कस्बे में करीब 200 रेहड़ियां संचालित हैं। इससे जुड़े लोग फल, सब्जी और अन्य सामान बेचकर आजीविका चला रहे हैं। नगरपालिका की ओर से रेहड़ी चालकों को दो दिन बाद टोकन जारी किए जाएंगे। इसके बाद वे निर्धारित स्थान पर रेहड़ी लगाकर कारोबार कर सकेंगे। नगरपालिका सचिव पंकज जून ने बताया कि रेहड़ी चालकों के लिए बाल भवन परिसर में स्थान निर्धारित कर दिया गया है।