{"_id":"6a6a0ae444938933a400a747","slug":"sanitation-workers-burnt-effigies-of-punjab-cm-and-kejriwal-rohtak-news-c-17-ali1038-895638-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सफाई कर्मियों ने फूंका पंजाब के सीएम और केजरीवाल का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सफाई कर्मियों ने फूंका पंजाब के सीएम और केजरीवाल का पुतला
Wed, 29 Jul 2026 07:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
30-रोहतक के सोनीपत स्टैंड चौक पर पुतला फूंकते नगर निगम के सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक । नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। पंजाब के बरनाला में महिला सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
सफाई कर्मचारी बुधवार दोपहर में नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए और यहां से प्रदर्शन करते हुए सोनीपत स्टैंड पहुंचकर दोनों नेताओं के पुतले जलाए। इसके बाद लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के प्रधान शंभु टांक ने किया जबकि संचालन अशोक थोरिया ने किया। प्रदर्शन में राजपाल टांक, भीम चावरिया, शंकर टांक, रवि चड्डा, राजू सौदा, सीताराम दरोगा, आजाद दरोगा शामिल हुए।