फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sanghi murder case: Bijendra had escaped a day earlier, the next day he was tied to a cot and beaten with sticks till he died.

सांघी हत्याकांड : एक दिन पहले बच गया था बिजेंद्र, अगले दिन चारपाई से बांधकर दम तोड़ने तक डंडे से पीटा

Sat, 27 Jul 2024 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sanghi murder case: Bijendra had escaped a day earlier, the next day he was tied to a cot and beaten with sticks till he died.
रोहतक। सांघी हत्याकांड के आरोपी सुनील उर्फ भोला को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि हत्या से एक दिन पहले ही बिजेंद्र को मारने की फिराक में था, लेकिन वह बच गया। अगले दिन शराब पिलाकर पहले चारपाई से हाथ-पैर बांध दिए फिर दम तोड़ने तक डंडे से वार करता रहा। अब पुलिस वारदात में प्रयोग डंडा बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि सांघी की सोनिया ने शिकायत दी थी कि उसका पति बिजेंद्र पुलिस में कार्यरत था, जो कुछ समय पहले बर्खास्त हो चुका था। 23 जुलाई को वह मायके गई थी। अगले दिन उसके जेठ का फोन आया कि बिजेंद्र की गांव हत्या कर दी गई है। वह गांव में पहुंची तो पता चला कि सुनील उर्फ भोला ने अपने भाई के साथ मिलकर उसके पति बिजेंद्र की हत्या की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरवार को आरोपी सुनील उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पहले दिन आरोपी डंडा लेकर आया तो निकल गया बिजेंद्र
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बिजेन्द्र ने उसके पिता पर दराती से हमला किया था। साथ ही बिजेन्द्र के भतीजे ने आरोपी पर चाकू से वार किया था। ऐसे में आरोपी सुनील रंजिश रखने लगा। सुनील ने पुलिस के बताया कि उसे पता चला कि बिजेंद्र की पत्नी मायके गई है। रात को धर्मबीर की बैठक में बिजेन्द्र बैठा हुआ था। सुनील भी वहीं चला गया और उनके साथ शराब का सेवन करने लगा। बिजेन्द्र को मारने के लिए सुनील अपने प्लॉट से डंडा लेने चला गया। वापस आया तो उसे बिजेन्द्र व धर्मबीर बैठक में नहीं मिले। आरोपी बिजेन्द्र का वहीं इंतजार करने लगा। 24 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे धर्मबीर व बिजेन्द्र धर्मबीर की बैठक में शराब लेकर आए। धर्मबीर खेत में चला गया। बिजेन्द्र व सुनील शराब पीने लगे। बिजेन्द्र को ज्यादा शराब का सेवन करने पर नशा हो गया और वहीं चारपाई पर सो गया। सुनील ने पास पड़ी रस्सी से बिजेन्द्र के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद डंडे से तब तक वार किया, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed