फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sandeep's funeral will be held with police honors, with special permission obtained from the Director General of Police.

Rohtak News: पुलिस सम्मान से होगा संदीप का अंतिम संस्कार, डीजीपी से ली गई विशेष अनुमति

Thu, 16 Oct 2025 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Sandeep's funeral will be held with police honors, with special permission obtained from the Director General of Police.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एएसआई संदीप लाठर का वीरवार सुबह 8 बजे पीजीआई में पोस्टमार्टम शुरू होगा। इसके बाद जींद के जुलाना कस्बे में शव ले जाया जाएगा और दोपहर 12 बजे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस व प्रशासन की तरफ से डीजीपी से विशेष अनुमति ली गई है। संदीप की पत्नी संतोष को सरकारी नौकरी देने व तीनों बच्चों की पढ़ाई में मदद का भी प्रशासन की तरफ से आश्वासन मिला है।
जिला पुलिस की साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर ने मंगलवार दोपहर अपने मामा लाढ़ौत निवासी बलवान सिंह के खेत में बने कमरे में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले संदीप ने छह मिनट 28 सेकेंड का वीडियो बनाकर एडीजीपी पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। चार पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा था।
विज्ञापन


शव को खेत से लाढ़ौत गांव मामा के घर लाया गया था। परिवार ने वीडियो व सुसाइड नोट के आधार पर जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। बुधवार शाम करीब 4 बजे एसडीएम आशीष कुमार व एएसपी प्रतीक अग्रवाल पहुंचे लाढ़ौत पहुंचे और परिजनों से बात की। परिजन केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 सदस्यीय कमेटी की पांच दौर की चली वार्ता
मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे लाढ़ौत पहुंचे और परिवार को जांच का भरोसा दिया। फिर भी परिवार केस दर्ज करने पर अड़ा रहा। ऐसे में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा गांव में पहुंचे। एसडीएम आशीष कुमार, एएसपी वाईवीआर शशि शेखर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल व दूसरी तरफ से 11 सदस्यीय कमेटी की रात 10 बजे तक पांच दौर की वार्ता चली।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व इनेलो नेता अभय चौटाला जब सांत्वना देने पहुंचे तो उस समय प्रशासन के अधिकारियों व परिजनों के बीच लगातार दो घंटे तक वार्ता चली। फिर भी रात 8 बजे तक सहमति नहीं बन सकी। आखिर में जुलाना से छह व लाढ़ौत के पांच लोगों को कमेटी में शामिल किया गया।
पीजीआई में रखवाया शव
पुलिस ने एफआईआर को कमेटी के सामने पढ़कर सुनाया। शहीद का दर्जा देने की मांग पर बताया गया कि सुशील का पुलिस सम्मान से संस्कार किया जाएगा। पत्नी को सरकारी नौकरी व बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक मदद का भरोसा दिया गया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हुए। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया दिया गया।
तीन गांवों की पंचायत की सहमति से लिया निर्णय

संजय लाढ़ौत ने बताया कि भैंयापुर, लाढ़ौत के अलावा जुलाना गांव की पंचायत की सहमति से संदीप के पोस्टमार्टम का निर्णय लिया गया है। प्रशासन की तरफ से की गई कार्रवाई से परिजन संतुष्ट हैं। वहीं, भाजपा नेता सतीश नांदल ने भी केस दर्ज होने की पुष्टि की।

देशवाल खाप ने दी थी आंदोलन की चेतावनी
देशवाल खाप के प्रधान संजय ने चेतावनी दी थी कि अगर परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि मांगों को पूरा किया जाएगा। अगर सरकार मांगें पूरी नहीं करती है तो खाप आंदोलन के लिए तैयार है। खाप समाज में संदेश देना चाहती है कि भाईचारे को मजबूत करें। मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए। देर रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed