फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sandeep's death case: Murder or suicide, revealed today

संदीप की मौत का मामला : हत्या या आत्महत्या, खुलासा आज

Fri, 26 Nov 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sandeep's death case: Murder or suicide, revealed today
गौड़ कॉलेज के पास रूप नगर में वीरवार को संदिग्ध हालात में हलवाई संदीप (28) की मौत हो गई। उसका शव खोखराकोट में ऑटो चालक के घर मिला। मकान मालिक जहां इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं परिजन अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल सिटी पुलिस ने मकान मालिक राजेंद्र, उसकी पत्नी सुनीता व फाइनेंसर संदीप सिंधु के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रूप नगर निवासी अजय ने दी शिकायत में बताया कि उसका मझला भाई संदीप हलवाई का काम करता था, जिसका खोखराकोट निवासी राजेंद्र व संदीप सिंधु के साथ पैसे का लेनदेन चल रहा था। राजेंद्र, उसकी पत्नी सुनीता, फाइनेंसर संदीप सिंधु व अन्य कुछ समय से पैसे को लेकर दबाव बना रहे थे। इस कारण उसका भाई संदीप काफी परेशान चल था। 24 नवंबर की शाम को खोखराकोट निवासी राजेंद्र उसके भाई को बुलाकर ले गया। उस समय ऑटो में एक अन्य युवक भी मौजूद था। जब सुबह तक संदीप घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उसने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे परिजनों को सूचना मिली कि संदीप की मौत हो गई है। उसका शव खोखराकोट निवासी राजेंद्र के घर पर है। परिजन आरोपी के घर पर पहुंचे, उस समय संदीप का शव बेड पर रखा हुआ था। मकान मालिक राजेंद्र ने बताया कि संदीप ने रात को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की आशंका है कि राजेंद्र व फाइनेंसर संदीप सिंधु ने उसके भाई की हत्या की है।
विज्ञापन

इन सवालों का जवाब नहीं है पुलिस के पास
1-संदीप के परिजनों की मौजूदगी में उसके शव को फंदे से क्यों नहीं उतारा गया।
2-मृतक के गले पर खून जमने का निशान है, जबकि फंदा लगाने के केस में इस तरह का निशान नजर नहीं आता।
3-संदीप फंदे पर लटका मिला तो तत्काल परिजनों को क्यों नहीं अवगत कराया गया।
बड़े पैमाने पर चल रहा शहर में अवैध तरीके से फाइनेंसिंग का धंधा
शहर के अंदर बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से फाइनेंसिंग का खेल चल रहा है। शासन और प्रशासन का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। यही कारण है कि कई बार आपसी झगड़े सामने आते हैं। बड़े बाजार में भी दुकानदार पर हमले का मामला तीन माह पहले सामने आ चुका है। इसके अलावा पैसे के लेनदेन के चलते हलवाई की मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर आरोपी राजेंद्र, उसकी पत्नी सुनीता व फाइनेंसर संदीप सिंधु के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल एक्सपर्ट ने भी मौके का मुआयना किया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट तौर पर खुलासा हो जाएगा।
-इंस्पेक्टर राकेश सैनी, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed