फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sandeep of Makrauli had lost his life in friendship with a girl from UP

यूपी की युवती से दोस्ती में गई थी मकड़ौली के संदीप की जान

Sun, 23 Jan 2022 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sandeep of Makrauli had lost his life in friendship with a girl from UP
रोहतक। यूपी की युवती से दोस्ती के चक्कर में मकड़ौली के संदीप की अगस्त 2020 में यूपी के दादरी में पानी में डूबा कर हत्या की गई। इसके बाद गंगनगर में शव फेंक दिया गया। सीआईए द्वितीय की टीम ने हत्या के आरोप में पानीपत जेल में बंद रहे सोनीपत जिले के गांव चिटाना निवासी विकास उर्फ विक्की को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और शनिवार को अदालत में पेश कर आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया। मुख्य आरोपी सोनीपत जिले के गांव भैंसवाल निवासी नवीन उर्फ छोटा को पुलिस पहले की काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय प्रभारी उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि 28 अगस्त 2020 को मकड़ौली गांव निवासी बलवंती ने सदर थाने में शिकायत दी थी कि उसका बेटा संदीप 16 अगस्त को घर पर यह कहकर गया था कि वह खरखौदा जा रहा है, लेकिन नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की, लेकिन लंबे समय तक उसका कोई सुराग नहीं लगा सका। इसी बीच संदीप का शव यूपी के गौतमबुद्धनगर के दादरी में मिला। पुलिस ने केस में हत्या की धारा जोड़कर जांच की। केस की जांच सीआईए द्वितीय को दी गई। सीआईए द्वितीय ने सोनीपत जिले के गांव भैंसवाल कलां निवासी नवीन उर्फ छोटा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पता चला कि नवीन उर्फ छोटा का पुराना रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ हत्या सहित 15 से 20 आपराधिक धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

खुलासा हुआ कि नवीन की यूपी की एक युवती से दोस्ती थी। कुछ समय बाद संदीप की भी सोशल मीडिया पर उसी युवती से दोस्ती हो गई। संदीप ने नवीन को रास्ते से हटाने के लिए युवती के साथ मिलकर नवीन की हत्या की योजना बनाई। युवती ने फोन करके नवीन को रोहतक में बुला लिया। नवीन ने अपने किसी साथी को युवती को लेने भेज दिया। नवीन को संदीप के प्लान के बारे में पता चल गया। नवीन ने युवती से व्हाटसएप पर संदीप से बात करके आने को कहा। युवती के कहने पर संदीप खरखौदा में केएमपी के पास पहुंचा। जहां पर नवीन व उसके साथी पहले से ताक में थे। वे संदीप को यूपी ले गए। इसके बाद नवीन ने अपने दोस्त विकास उर्फ विक्की व अन्य के साथ मिलकर संदीप को दादरी में नहर के पास पानी में डुबाकर मार दिया। साथ ही शव नहर में फेंककर फरार हो गए थे। अब पुलिस को सूचना मिली कि विकास उर्फ विक्की पानीपत जेल में किसी आपराधिक मामले के चलते बंद हैं। ऐसे में उसे अदालत की अनुमति से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed