फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Samples of bones taken for identification, police will conduct DNA test

शनाख्त के लिए हड्डियों का लिया सैंपल, डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

Wed, 18 Aug 2021 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Samples of bones taken for identification, police will conduct DNA test
सैमाण गांव के कर्मपाल उर्फ राहुल (23) की हत्या के मामले में पुलिस शव का डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए घर के स्टोर रूम से मिले क्षत-विक्षत शव की हड्डियों का सैंपल लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी मां सुनीता व कर्मपाल के छोटे भाई विकास को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से कर्मपाल को बांधने के लिए उपयोग की गई रस्सी व जमीन खोदने के लिए प्रयुक्त की गई कस्सी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पेटवाड़ा गांव निवासी सतीश ने शिकायत दी थी कि उसके साले का लड़का कर्मपाल दो सप्ताह में उनसे मिलने आता था, लेकिन दो माह से ज्यादा समय से उसका कोई अता-पता नहीं है। उसकी मां सुनीता व भाई विकास भी गांव में नहीं हैं। उसे शक है कि कर्मपाल की हत्या करके घर के अंदर ही शव को दफन किया गया है। पुलिस ने शक के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर खोदाई करवाई तो रविवार को क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। पुलिस ने खुलासा किया था कि कर्मपाल व उसकी मां सुनीता के बीच बनती नहीं थी। कर्मपाल मां के साथ झगड़ा करता रहता था। इसलिए उसने छोटे बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव घर के अंदर ही दफना दिया।
विज्ञापन

कर्मपाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मां और छोटे भाई को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान उनसे न केवल वारदात स्थल की निशानदेही करवाई गई। साथ ही आरोपियों के कब्जे से रस्सी, कस्सी व वारदात में प्रयोग किए गए दूसरे सामान भी बरामद कर लिए गए हैं। मृतक की हड्डियों से सैंपल ले लिया गया है, ताकि डीएनए टेस्ट कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी, महम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed