फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sampla's students won medals in wrestling

Rohtak News: सांपला की छात्राओं ने कुश्ती में जीते मेडल

Sat, 14 Dec 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 14 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sampla's students won medals in wrestling

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। नई दिल्ली से चलकर चेन्नई एगमोर की ओर जाने वाली जीटी एक्सप्रेस का इंजन बृहस्पतिवार को बबीना स्टेशन से पहले फेल हो गया। इसके बाद रेल प्रशासन को सूचना दी गई और दूसरा इंजन मंगवाया गया, लेकिन दूसरा इंजन भी ट्रेन को नहीं खींच सका। ऐसे में ट्रेन दो घंटे खड़ी रही। वहीं, इसकी वजह से झांसी-भोपाल रेलमार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।


नई दिल्ली से बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय शाम 4:10 बजे के स्थान पर ट्रेन नंबर 12616 जीटी एक्सप्रेस एक मिनट की देरी से 4:11 बजे चली थी। यात्रा के दौरान ट्रेन झांसी आते हुए 10 मिनट लेट हुई और अपने निर्धारित समय रात 11 बजे के स्थान पर 11:10 बजे झांसी पहुंची। इसके बाद जब ट्रेन रात 11:53 बजे बिजौली स्टेशन से आगे चल रही थी तो इसी दौरान ट्रेन का इंजन फेल गया और वह मेन लाइन पर ही खड़ी हो गई। घटना की सूचना लोको पायलट ने झांसी कंट्रोल रूम काे दी, जिसके बाद रात 12:10 बजे दूसरा इंजन भेजा गया। यह इंजन ट्रेन को नहीं खींच सका। इसके बाद जीटी एक्सप्रेस को धीमी गति से लूप लाइन पर ले जाया गया। यहां फिर से दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई और फेल हुए इंजन को ट्रेन से अलग किया गया। इस घटना में ट्रेन दो घंटे खड़ी रही। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन का इंजन तकनीकी कारण से फेल हुआ था, जिसके बाद उसमें दूसरा इंजन जोड़कर उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed