{"_id":"68829b6a5871e3681e09ea46","slug":"sampla-nagar-palika-electioncommittee-formed-for-ward-division-rohtak-news-c-17-roh1020-696441-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सांपला नपा चुनाव...वार्डबंदी के लिए की गई कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सांपला नपा चुनाव...वार्डबंदी के लिए की गई कमेटी गठित
Fri, 25 Jul 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
15-नगरपालिका सांपला।
सांपला। नगर पालिका सांपला के चुनाव को लेकर प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने निदेशालय के आदेश पर वार्डबंदी की कमेटी का गठन कर दिया है। सांपला नगर पालिका में पांच गैर सरकारी नामों की सूची जारी कर दी गई है। नगर आयुक्त ने सभी नामों की सूची सरकार को भेज दी है। नगर पालिका के जनवरी में चुनाव प्रस्तावित हैं।
दिसंबर से पहले वार्ड बंदी का काम पूरा किया जाना जरूरी है। नई वार्ड बंदी में कितने वार्ड होंगे, कौन सा एरिया इधर-उधर होता है, किन-किन वार्डों का स्वरूप बदलेगा यह रिपोर्ट कमेटी तैयार करेगी। कमेटी के निर्णय पर सभी कि निगाहें रहेंगी। अब कस्बे की जनसंख्या बढ़ने की वजह से वार्डों की संख्या 15 से बढ़कर 17 होगी।
नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि वार्डबंदी के लिए सभी सदस्यों की सूची सरकार को भेज दी गई है। पहले जनसंख्या के आधार पर रिकॉर्ड तैयार होगा। इसके बाद वार्डबंदी होगी। तब वार्ड का स्वरूप बदलेगा। पीपी से जाति जनगणना की जाएगी। पार्षद अंकित ने बताया कि कमेटी का प्रयास रहेगा कि जनगणना सही हो। सांपला नगर पालिका चेयरमैन का सीधा चुनाव हुआ था। यह महिला एससी वर्ग के लिए आरक्षित था। यह चुनाव 27 दिसंबर को हुआ था। वोटों की गिनती 30 दिसंबर को की गई थी। इसमें पूजा बिजेंदर इंदौरा चेयरपर्सन चुनी गई थीं। 25 जनवरी को शपथ दिलाई गई थी।
विज्ञापन
वार्डबंदी की गठित कमेटी
वार्डबंदी के लिए टीम गठित कर दी गई है। इसे पार्षद अंकित, मंजीत, अजय, मनोज, पार्षद अंजू शामिल हैं। इसे सरकार के पास भेज दिया है।-नरेंद्र कुमार, सचिव, नगर पालिका सांपला।