फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sampla Municipality Election: Voting to be done only after thermal screening and handwash

सांपला नगर पालिका चुनाव : थर्मल स्क्रीनिंग और हैंडवॉश के बाद ही होगी वोटिंग

Thu, 24 Dec 2020 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sampla Municipality Election: Voting to be done only after thermal screening and handwash
Sampla Municipality Election: Voting to be done only after thermal screening and handwash - फोटो : RohtakCity
सांपला नगर पालिका चुनाव में महज चार दिन शेष रह गए हैं। 27 दिसंबर को मतदान होगा, जिसमें बूथ के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग व हैंडवॉश के बाद ही मतदाता वोट डाल सकेगा। साथ ही डीसी ने बुधवार को मतदान केंद्रों के आसपास तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को सांपला में निर्वाचन अधिकारी सतीश यादव व सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने चुनाव में ड्यूटी लगने वाले कर्मचारियों की आखिरी रिहर्सल करवाई। उन्होंने बताया कि इस बार मतदाताओं को हिदायतों के अनुसार वोटिंग करनी होगी। कोविड-19 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग द्वारा निश्चित दूरी बनाए रखने की अनिवार्यता है। इसके लिए हर बूथ पर इस बार हर बूथ पर अलग से दो वर्कर की ड्यूटी लगाई है। हर बूथ के बाहर एक मीटर पर सर्कल बनाया जाएगा। जिसके अंदर खड़े होकर मतदाताओं को अपनी बारी का इंतजार करना होगा। इसी बीच वर्कर्स सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग और हैंडवॉश कराएंगे। फिट होने पर ही बूथ के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। चुनाव में करीब 96 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। प्रत्येक बूथ पर दो ईवीएम मशीन लगाई जाएंगे। एक मशीन पर चेयरपर्सन व दूसरे पर वार्ड पार्षद के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन

हर बूथ पर छह कर्मचारी रहेंगे ड्यूटी पर
चुनाव अधिकारी ने बताया कि कस्बे में कुल 16 बूथ बनाए गए हैं। बूथ पर एक आरओ, एक एआरओ, एक प्रोजाडिंग ऑफिसर, एक पुलिस कर्मचारी, एक होमगार्ड का जवान और साथ में एक आशा वर्कर या फिर आंगनबाड़ी वर्कर तैनात की गई है। जिनकी ड्यूटी फाइनल रिहर्सल में समझा दी गई है। नगर पालिका का यह तीसरा चुनाव है। जबकि इस बार चेयरपर्सन का पद एससी महिला के लिए आरक्षित रखा गया। कस्बे में 14377 मतदाता शहर की सरकार को चुनेंगे। इसके लिए शहर भर में 16 बूथ बनाए गए है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित व्यक्ति का आखिरी घंटे में मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने लगाई धारा 144
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि सांपला नगर पालिका चुनाव में बनाए गए मतदान केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दी गई है। आदेशों के तहत 5 या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध, विस्फोटक पदार्थ एवं हथियार लेकर चलने पर भी रहेगा। प्रतिबंध चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed