{"_id":"5fe8d1328ebc3e3c861221d6","slug":"sampla-municipality-election-88-percent-voting-was-done-in-2014-now-only-79-56-polling-till-4-30-pm-rohtakcity-news-rtk588286234","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपला नगर पालिका चुनाव : 2014 में हुआ था 88 प्रतिशत मतदान, अब साढ़े 4 बजे तक मात्र 79.56 पोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांपला नगर पालिका चुनाव : 2014 में हुआ था 88 प्रतिशत मतदान, अब साढ़े 4 बजे तक मात्र 79.56 पोलिंग
विज्ञापन
सांपला नगर पालि चुनाव में वार्ड 13 के केन्द्र पर आए मतदाताओं का तापमान चेक करते कर्मचारी। अमर उजा?
- फोटो : RohtakCity
रोहतक/सांपला। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला-किलोई हलके के एकमात्र कस्बे सांपला की नगर पालिका के चुनाव में रविवार को ज्यादा उत्साह नजर नहीं आया। पांच साल पहले फरवरी 2014 में जहां 88 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं दिसंबर 2020 में शाम साढ़े 4 बजे तक 79.56 प्रतिशत वोटिंग हुई। जबकि साढ़े 4 से साढ़े 5 बजे तक का समय कोरोना संक्रमित वोटर के लिए रखा गया था, लेकिन कस्बे में कोरोना संक्रमित वोटर नहीं मिला। चुनाव में भाजपा ने पार्टी चिह्न पर चेयरपर्सन का चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस, इनेलो व दूसरी विपक्षी दल चुनाव से दूर रहे। मुकाबला भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच रहा।
नगर पालिका चुनाव में एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित चेयरपर्सन के लिए भाजपा प्रत्याशी सोनू वाल्मीकि व पांच निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थी, जबकि 15 में से 13 वार्डों के चुनाव के लिए 42 प्रत्याशी ताल ठोक रहे थे। सुबह 8 बजे से 5:30 बजे तक मतदान चला। 15 वार्ड के मतदाताओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर 16 बूथ बनाए गए थे। सुबह से ही बूथों पर कड़ाके की ठंड के बावजूद लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तो मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ती गई, लेकिन दोपहर के समय कई बूथ खाली नजर आए। बुजुर्ग वोटर धूप के दौरान मतदान करने पहुंच रहे थे। एक से दो बजे के बीच में मतदान धीमा चला। जबकि 2 बजे से 3 बजे तक फिर लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले और 4:30 बजे तक करीब 79.56 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। उसके बाद एक घंटा कोविड-19 संक्रमित लोगों के लिए समय दिया गया था। लेकिन कस्बे में ऐसा कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला, जिसको वोट डालनी थी। मतदान करने वाले कर्मचारी फुर्सत में बैठे नजर आए। अधिकारियों का कहना था कि कस्बे में एक बच्चे को छोड़कर हाल में कोई भी ऐसा मतदाता नहीं जो कोरोना संक्रमित हो।
........
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री
चुनाव आयोग कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मतदान की सुरक्षा के साथ-साथ संक्रमण फैलाव को लेकर भी गंभीर व ज्यादा सतर्क नजर आया। इसी के मद्देनजर मतदान के दौरान मतदाताओं को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मास्क दिए गए। इससे पहले मतदान करने आए हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद ही केंद्र के भीतर वोट डालने के लिए जाने दिया गया। सभी मतदान केंद्रों को मतदान शुरू होने से पहले सैनिटाइजर किया गया उसके बाद दिन में भी दो बार सैनिटाइजर किया।

सांपला नगर पालिक चुनाव में अर्पण मानसिक मंद ग्रामीण पुर्नवास केन्द्र सापला मतदान केन्द्र पर मतद- फोटो : RohtakCity
विज्ञापन