फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sampla Municipal Corporation: 15,624 voters will elect the city government today.

सांपला नपा : 15,624 मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार

Sun, 10 May 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Sampla Municipal Corporation: 15,624 voters will elect the city government today.
सांपला नगर पालिका चुनाव को लेकर गश्त करते कमांडो। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। नगर पालिका सांपला के 10 मई को होने वाले चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। कस्बे के 15,624 मतदाता रविवार को सांपला की नई सरकार चुनेंगे। चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को सामान लेकर रवाना हो गईं। कर्मचारी देर शाम तक बूथ तैयार करने में जुटे रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता की अध्यक्षता में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के उद्देश्य से मतगणना कर्मचारियों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक एवं अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पवार व सहायक रिटर्निंग अधिकारी मुकुंद तंवर, चुनाव तहसीलदार सरला, तहसीलदार सांपला गुलाब सिंह, डीआईओ महेश भारद्वाज समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा रहा है। मतगणना कार्य सुचारू, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
प्रशासन ने चुनाव की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान के लिए कुल 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
चुनाव प्रक्रिया को निर्बाध बनाए रखने के लिए मानक प्रक्रिया के अनुसार लगभग 20 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व रखी गई हैं। इसके साथ अतिरिक्त पोलिंग पार्टियों की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उन्होंने कहा कि पांच प्रमुख लोकेशनों पर मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां पुलिस विभाग की ओर से पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे।


मतगणना 13 मई को सुबह 8 बजे शुरू होगी
जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता व पर्यवेक्षक एवं अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार की उपस्थिति में मतगणना स्टाफ का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मतगणना के लिए कुल 11 टेबल स्थापित की जाएंगी। इनमें से 8 टेबल पर काउंटिंग स्टाफ तैनात रहेगा। दो टेबल रिजर्व रखी जाएंगी। एक टेबल रिटर्निंग अधिकारी के लिए निर्धारित की गई है। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर व एक मतगणना सहायक नियुक्त रहेगा।मतगणना 13 मई को सुबह 8 बजे आरंभ होगी।


संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

मतदान को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने 9,14,15,16 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील व 3, 5, 11 को संवेदनशील माना है। इन बूथों का चयन पहले हुए चुनावों में बोगस मतदान की शिकायत व जातीय आधार पर किया गया है। इस कारण बूथों पर झगड़ा होने की संभावना जताई है। इन केंद्रों पर प्रशासन का विशेष ध्यान रहेगा। निर्वाचन अधिकारी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और ड्यूटी सुपरवाइजर भी नियुक्त किए हैं।

सांपला चेयरमैन का त्रिकोणीय मुकाबला
रोहतक। नगर पालिका सांपला के चेयरमैन पद का चुनाव त्रिकोणीय है। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कोच, भाजपा से बागी निर्दलीय उम्मीदवार सुधीर ओहल्याण व अंकित ओहल्याण में कड़ा मुकाबला है। सिंबल पर चुनाव लड़ रही भाजपा के लिए जीत की राह आसान नहीं है। पार्टी ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। निर्दलीय उम्मीदवार भी हर तरह के जोड़ तोड़ आजमाने जुटे हैं।
सांपला चुनाव भाजपा के लिए अहम है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ जीतना व पार्टी प्रत्याशी की जीत के रूप में अपनी साख बचाना शामिल है। सिंबल पर चुनाव मैदान में उतारे प्रत्याशी के साथ पार्टी की छवि भी दाव पर नजर आ रही है। ऐसे में पार्टी के बड़े नेता चुनाव में सक्रिय नजर आए।
यहां एक ही दिन में तीन-तीन मंत्री व बड़े नेता चुनाव प्रचार में पहुंचे। गली-गली लोगों से मतदान की अपील की। चुनाव में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व नगर निगम चेयरमैन राम अवतार वाल्मीकि प्रभारी के रूप में जुटे हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों के स्टार प्रचार भले न हों मगर वह अपनी पहचान व रसूख के बूते चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। लोगों से इलाके का विकास कराने के दावों के आधार पर जीत की आस लगाए हैं।
कांग्रेस ने चुनाव से दूरी बनाई हुई है। इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोगों से भाजपा को हराने वाले उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। ऐसे में चेयरमैन पद पर कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला बना गया है। भाजपा हुड्डा के गढ़ में कमल खिला पाएगी या नहीं, यह रविवार को मतदाता तय करेंगे। फिलहाल हर प्रत्याशी अपनी जीत का दावा करते नहीं थक रहा है।

चुनाव में कुल -15624 मतदाता हैं। इनमें 7483 महिलाएं व 8141 पुरुष मतदाता हैं। इनमें पहली बार मतदान करने वाले 120 युवा मतदाता भी हैं। पिछले चुनाव में 75 प्रतिशत हुआ था। इस बार भी 75 प्रतिशत या इससे अधिक मतदान की उम्मीद है।

15 वार्डों के लिए कुल 43 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड-3 में पार्षद का निर्विरोध चुनाव हो चुका है। यहां भाजपा प्रत्याशी महेश चयनित हो चुके हैं। चेयरमैन पद के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं।
1- प्रवीन कोच भाजपा
2- सुधीर ओहल्याण निर्दलीय
3- मंजीत निर्दलीय
4- सुशील कुमार निर्दलीय
5- राकेश निर्दलीय
6- अंकित निर्दलीय
7- अनिल कुमार निर्दलीय
8- विकास निर्दलीय
9- रामनिवास निर्दलीय
10- अंकित निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed