फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Same toilet for boys and girls in the corporation library

Rohtak News: निगम के पुस्तकालय में लड़के-लड़कियों के लिए एक ही शौचालय

Fri, 11 Jul 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 11 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Same toilet for boys and girls in the corporation library
रोहतक नगर निगम की लाइब्रेरी। संवाद - फोटो : रोहतक नगर निगम की लाइब्रेरी। संवाद
रोहतक। नगर निगम के पुस्तकालय (लाइब्रेरी) में लड़के-लड़कियों के लिए एक ही शौचालय है। इस स्थिति में उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। यहां पढ़ने आने वाले युवाओं का कहना है कि महिला व पुरुष शौचालय अलग-अलग बनाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

मॉडल टाउन के रोहित का कहना है कि पुस्तकालय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलता है। इसका बंद करने का समय बढ़ जाए तो पढ़ने के लिए ज्यादा समय मिल पाएगा। बिजली जाने पर इन्वर्टर की सुविधा नहीं है। कई बार बिजल कट लगने पर दो-दो घंटे तक गर्मी में बैठना पड़ता है।
विज्ञापन

तीन माह से पुस्तकालय आ रही कीर्ति का कहना है कि लड़के व लड़कियों का एक ही शौचालय होने से परेशानी हो रही है। वहीं, हर शनिवार व रविवार को पुस्तकालय बंद रहता है। इससे पढ़ाई में निरंतरता नहीं बन पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरियन भारती ने बताया कि दो साल पहले नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) की ब्रांच यहां शिफ्ट हुई थी। इससे पहले भवन के अंदर वाला शौचालय लड़कियां इस्तेमाल करती थीं। बाद में क्रीड व अन्य कर्मचारी इसका प्रयोग करने लगे।
नगर निगम के एक्सईएन मंजीत दहिया का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं था। अब संज्ञान में आने पर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed