फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Salute to the spirit... Drops of humanity are watering lives

Rohtak News: ये रक्तदाता कमाल... लौटाईं खुशियां, पेश की मानवता की मिसाल

Sat, 14 Jun 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 14 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Salute to the spirit... Drops of humanity are watering lives
फोटो नंबर- 24टींकू प्रधान
नारनौल।
विज्ञापन

रक्त की कमी से हर साल कई जिंदगियां काल का ग्रास बन जाती हैं। रक्तदान को लेकर शरीर में कमजोरी आने सहित कई भ्रांतियां भी हैं, किंतु कुछ लोग इन्हें एक तरफ कर रक्तदान से समाज और मानवता के लिए नजीर बनते हैं। ये रक्तवीर अनजान के लिए खून का दान कर खून का रिश्ता कायम करते हैं। ये रक्तदान से दूसरों के जीवन में खुशियां लौटाने का काम करते हैं। आज रक्तदान दिवस पर ऐसी ही प्रेरणादायक हस्तियों और संस्थाओं को हमारा नमन है।
73 शिविरों में 4200 यूनिट रक्तदान कर हजारों को दे चुके जीवनदान

युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा रक्ततदान से मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। युवा साथी ग्रुप हरियाणा की शुरुआत टिंकू प्रधान और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के बिरेंद्र यादव ने की। वर्ष 2019 से अब इन दो संस्थाओं ने मिलकर 73 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 4200 यूनिट से अधिक रक्त नारनौल के सरकारी ब्लड बैंक में जमा करवाया है। सिर्फ इतना ही नहीं इन्होंने आपातकालीन स्थितियों में देश के कोने-कोने में 1800 से अधिक यूनिट रक्त पहुंचाया है। वहीं टिंकू प्रधान अब तक 20 बार रक्तदान कर चुके हैं। युवा साथी ग्रुप ने वर्ष 2023 में महिला महाविद्यालय में हरियाणा का पहला केवल महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर लगाया था। शिविर लगाने के पीछे उद्देश्य यह था कि सेवा के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है और उन्हें प्रेरित करने से बड़े बदलाव आ सकते हैं।
विज्ञापन


34 बार रक्तदान कर चुके हैं संजय
अपने रक्त की बूंद से दूसरों का जीवन देने से बढ़कर कुछ नहीं है। नारनौल के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक संजय शर्मा इसी ध्येय के साथ आगे बढ़ रहे है। वह अब अब तक 34 बार रक्तदान कर चुके हैं। अभी उनकी इच्छा 100 बार रक्तदान की की है। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के माध्यम से उन्होंने 8 रक्तदान शिविर लगाए हैं। उनका कहना है कि रक्त को प्रयोगशालाओं में तैयार नहीं किया जा सकता। स्वैच्छिक रक्तदान सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्तदाता बिना शर्त रक्त देते हैं तो रक्त लेने वाला बिना भेदभाव के रक्त लेता है। इस दौर में सभी सांप्रदायिक, सामुदायिक और जातीय बंधन विमुक्त हो जाते हैं l आज रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा और खुद के कीर्तिमान स्थापित कर सकारात्मक संदेश देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed