फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Salary should be given to the family of the injured security personnel

Rohtak News: घायल सुरक्षा कर्मी के परिवार को दिया जाए वेतन

Fri, 02 Jun 2023 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Salary should be given to the family of the injured security personnel
ज्ञापन सौेपते सीवाईएसएस छात्र संगठन के सदस्य । विज्ञ​प्ति
रोहतक।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार को गेट नंबर दो पर बाइक सवार युवकों की टक्कर से घायल सुरक्षाकर्मी मनोज को 48 घंटे बाद भी होश नहीं आया है। उसके इलाज व परिवार की आर्थिक मदद के लिए सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) का प्रतिनिधिमंडल एमडीयू के कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा से मिला। यहां अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए गार्ड के परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील की।

छात्र दीपक धनखड़ ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड मनोज विवि की सुरक्षा में तैनात था। उसके साथ यह घटना ड्यूटी के दौरान हुई है। इसीलिए विवि का कर्तव्य बनता है कि वह सुरक्षाकर्मी को इस समय हर तरीके से मदद करें। उसके इलाज के दौरान जितना भी खर्चे आए उसका भुगतान एमडीयू करे। मनोज की आर्थिक स्थिति कमजोर है। परिवार में वह अकेला कमाने वाला है। उसी की कमाई से घर खर्च चलता है।
विज्ञापन

आशीष मलिक ने कहा कि एमडीयू अपने पैनल से मनोज के परिवार को वकील मुहैया कराए। जब तक वह पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं होता, तब तक उसका वेतन परिवार को दिया जाए। सचिन दलाल व अमन आलड़िया ने कुलसचिव से कहा कि मनोज का ईएसआई कार्ड नहीं बना है। इसीलिए उसका ईएसआई कार्ड बनवाया जाए और यूनिवर्सिटी में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जोड़कर यूनिवर्सिटी में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर साहिल आलड़िया, अंकित दांगी, सागर बुधवार, विशाल ग्रेवाल, रोबिन मलिक और नवंतित मलिक मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed