रोहतक। पंचकूला में आयाेजित सीएम कप खो-खो में सैनी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। सीएम कप जीतने पर टीम को ट्राफी के साथ दो लाख रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सैनी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान अवनीश कुमार सैनी व कॉलेज गवर्निंग बॉडी के प्रधान धर्म सिंह दहिया ने खिलाड़ियों का मिठाई खिलाकर व फूल माला पहना कर स्वागत किया। सभी ने उनका मनोबल बढ़ाया। टीम कोच शिव कुमार, मैनेजर दीपक सैनी, विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आरके सैनी ने खिलाड़ियों काे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उपप्रधान बुधराम सैनी, सुरेंद्र कुमार, सचिव जगदीश सैनी, कोषाध्यक्ष नफे सिंह सैनी, जसवंत, नवीन, खेल कमेटी चेयरमैन राजेश सैनी, रिंकी, प्रियंका, सुमन अन्य स्टाफ मौजूद रहा।