{"_id":"68114010cac4bd770d0201d3","slug":"sai-rohtak-players-won-11-medals-in-the-national-boxing-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-643297-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में साई रोहतक के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में साई रोहतक के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते
Wed, 30 Apr 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
29सीटीके12-जीत के बाद मौजूद हेड हेड कोच अमनप्रीत, अन्य कोच व खिलाड़ी। स्रोत:कोच
रोहतक। 7वीं पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) रोहतक के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य कुल मिलाकर 11 पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता नोएडा में 21 से 27 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई।
महिला वर्ग में हरियाणा को बेस्ट टीम चुना गया। हेड कोच अमनप्रीत ने बताया कि महिला वर्ग में 10 भार वर्गों में 7 में स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने बताया कि यक्षिका ने 51 किलोग्राम भारवर्ग, निशा ने 54 किलोग्राम, मुस्कान ने 57 किलोग्राम, विनी ने 60 किलोग्राम, आकांक्षा ने 70 किलोग्राम, कृतिका ने 80 किलोग्राम व प्राची ने 80 किलोग्राम से ज्यादा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। हिमानी ने 51 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में सारथी सैनी ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण, बृजेश ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक, वेदांत ने 90 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। सारथी सैनी को शानदार प्रदर्शन के लिए चैंपियनशिप का सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुना गया।
वहीं, बृजेश को सर्वश्रेष्ठ चैलेंजर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डीडी सचिन के ने पूरी टीम व हेड कोच अमनप्रीत कौर, जितेंद्र कुमार, मोहन गांधी, सेल्वा कुमार व सभी खिलाड़ियों की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेलवे के हिमांशु चौधरी को सर्वश्रेष्ठ रेफरी और उत्तराखंड के तुषार को सर्वश्रेष्ठ जज का पुरस्कार मिला।