फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sahil's prize of 10 thousand red corner released with the help of Interpol

Rohtak News: 10 हजार के इनामी साहिल का इंटरपोल की मदद से रेड कॉर्नर जारी

Fri, 07 Jul 2023 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sahil's prize of 10 thousand red corner released with the help of Interpol
पुलिस गिरफ्त में अरोपी साहिल। विज्ञ​प्ति
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एक लाख के इनामी बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ के नाम पर विदेश में बैठकर व्यापारियों से रंगदारी मांगने के 10 हजार के इनामी आरोपी साहिल पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए पुलिस ने इंटरपोल की मदद से साहिल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया है, ताकि उसे जल्द विदेश से लाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि विदेश में बैठकर वांछित अभियुक्त रंगदारी मांग रहे हैं। ऐसे लोगों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हत्या, हत्या का प्रयास, जालसाजी, रंगदारी, आपराधिक साजिश व धोखाधड़ी सहित छह केस में वांछित रिटौली निवासी साहिल का इंटरपोल की सहायता से रेड काॅर्नर नोटिस जारी करवाया गया है। आरोपी साहिल पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। एसपी ने बताया कि आरोपी साहिल अति वांछित व एक लाख के इनामी हिमांशु उर्फ भाऊ का साथी है, जो फर्जी पते से पासपोर्ट बनवाकर विदेश चला गया। साथ ही भाऊ का नाम लेकर लोगों को कॉल करके रंगदारी मांगता है।
विज्ञापन

हंसराज उर्फ हंसे हत्याकांड में है वांछित
एक साल पहले रिटौली गांव निवासी हंसराज उर्फ हंसे की गोली मारकर हत्या की गई थी। आरोपी साहिल दूसरे आरोपी हिमांशु उर्फ भाऊ के साथ वारदात की साजिश में शामिल रहा है। इसके अलावा आरोपी ने फर्जी पता देकर पासपोर्ट बनवाया व विदेश भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed