{"_id":"7b2ee39f0bf7248e98189bce8de55aee","slug":"sahid-bhagat-singh-parking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद भगत सिंह पार्किंग लगभग तैयार, सुविधा पर संशय बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद भगत सिंह पार्किंग लगभग तैयार, सुविधा पर संशय बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 09 Aug 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बहुचर्चित शहीद भगत सिंह पार्किंग 90 फीसदी तैयार है। इसके बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर को पार्किंग के लिए सोमवार से शुरू किया जा सकता है। हालांकि इस प्रोजेक्ट पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। संशय यह कि अधिकारियों को ही अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि यहां वाहन खड़ा करने के नियम-कायदे क्या होंगे? किस आधार पर और किसे सुविधा मिलेगी? यहां फड़ी लगाने वालों का क्या होगा? सबसे बड़ा विवाद यह है कि पूर्व विधायक ने यहां फड़ी लगाने वाले को स्थान देने का आश्वासन दिया था। संदेह यह कि कांग्रेस विधायक के वादे को भाजपा सरकार क्यों पूरा करे। ऐसे में पार्किंग शुरू होने से पहले विरोध के स्वर भी फूट सकते हैं। सुविधा की दृष्टि से न तो लिफ्ट लगाई गई है और न सुरक्षा के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम।
किला रोड, गोहाना अड्डा और बाबरा मोहल्ला की मार्केट में करीब 800 से 900 दुकानें हैं। प्रत्येक में मालिक के अलावा चार से पांच कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके साथ ही यहां आने वाले लोगों का दबाव, सो अलग। यहां हर दुकानदार न्यूनतम पांच से दस करोड़ का मालिक है, इसके बावजूद उसे पार्किंग में अभी सिर्फ दो पहिया वाहन खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। पूरे प्रोजेक्ट की क्षमता का आंकलन करें तो पूरे भवन को यदि पार्किंग में बदल दिया जाए, इसके बाद भी समस्या का समाधान होता नहीं दिखाई दे रहा। जबकि यहां बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर को ही पार्किंग बनाने की योजना है। प्रथम तल को फड़ी व रेहड़ी वालों को देने का आश्वासन पहले ही दे दिया गया था। इसके अलावा द्वितीय तल को विभिन्न शोरूम को टेंडर के माध्यम से अलाट किए जाने की योजना है। यदि यह योजना सिरे चढ़ी तो इनके मालिकों व कर्मचारियों के लिए पार्किंग कहां से आएगी, यह समझ से परे हैं। सोमवार से पार्किंग शुरू होने वाली है, लेकिन यह तय नहीं है कि पार्किंग नि:शुल्क होगी या दुकानदारों को शुल्क अदा करना होगा।
---------------------
बड़ा प्रश्न: किसे मिलेगा फड़ी लगाने का अधिकार
नवनिर्मित पार्किंग स्थल पर किसे फड़ी या रेहड़ी लगाने का अधिकार होगा, इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। कांग्रेस कार्यकाल में विरोध के बाद आश्वासन मिला था कि उन्हें भवन तैयार होने के बाद जगह दी जाएगी। इसके बाद फड़ी और रेहड़ी लगाने वालों ने निर्माण का विरोध बंद किया था। इस संबंध में कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला था। वर्तमान में गोहाना अड्डा पर भी रेहड़ी व फड़ी लगा रहे दुकानदारों की इस तल पर नजर है। कोई पूर्व विधायक के आश्वासन की दुहाई देता है तो कोई वर्तमान विधायक से पास गुहार लगा रहा है। यदि इन दोनों में टकराव हुआ तो प्रशासन व सरकार के लिए मुश्किल हो जाएगा कि मंजूरी किसे दें। सूत्रों के अनुसार 16 लोगों की जानकारी एसोसिएशन को है, वे उनका अधिकार उन्हें दिलाएंगे।
विज्ञापन
---------------------------------
रखा पक्ष
फोटो सहित
बाप-दादा यहीं फड़ी लगाते आ रहे हैं। 30 साल से परिवार का गुजारा यहीं से हो रहा है। हमें आश्वासन दिया गया था कि प्रथम तल पर 16 लोगों को ही जगह दी जाएगी। इसके बाद यदि कोई नियम बदला जाएगा तो अच्छा नहीं होगा।
- सुशील कुमार, फड़ी दावेदार
--------------------------
बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर को पार्किंग तथा प्रथम तल को फड़ी संचालकों के लिए रखा जा रहा है। इसके क्या मानक होंगे अभी जानकारी नहीं है। इस संबंध में हम स्थानीय विधायक मनीष ग्रोवर से मिल चुके हैं, उन्होेंने सोमवार को पार्किंग शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।
- ललित, वाईस प्रेजिडेंट, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन
-----------------
प्रोजेक्ट का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को यह प्रोजेक्ट हैंड ओवर करने की तैयारी है। इसकी समय-सीमा अक्टूबर तक है। जो काम शेष है उसे भी समय रहते पूरा कर दिया जाएगा। ऊपर के फ्लोर का काम अभी निर्णय पेंडिंग है।
- मनोज, साइट इंचार्ज,
-----------------------------------------------------------
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीक्षण अभियंता प्रदीप रंजन से सीधी बातचीत फोटो सहित
सवाल : शहीद भगत सिंह पार्किंग का क्या स्टेट्स है?
जवाब : बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर तैयार है। प्रथम तल फड़ी वालों के लिए वेंडर एरिया है। द्वितीय व तृतीय तल को तैयार करना है। इसे पार्किंग बनाना है या कुछ और करना है इसका फैसला कमेटी करेगी।
सवाल : द्वितीय व तृतीय तल पर क्या होगा?
जवाब : द्वितीय तल पर शोरूम नहीं बना रहे हैं। प्रपोजल भेजा गया है कि एक फ्लोर पर रैंप बना कर पार्किंग बना दी जाए। इसके बाद टॉप फ्लोर को किसी को दिया जा सकता है। इस पर कमेटी का फैसला निर्भर करता है।
सवाल : फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए क्या विकल्प है?
जवाब : फायर फायटिंग के लिए यहां पानी का बड़ा टैंक व मोटर है। इसका लगभग काम पूरा है। इसमें अभी पाइप व सिस्टम लगाना है। सवाल : यहां लिफ्ट की व्यवस्था नहीं है और रैंप फिसलन भरे हैं?
जवाब : लिफ्ट के लिए पहले कारपोरेशन से पास नहीं लिया गया था। अब प्रपोजल है, यह ऊपर से पास हो कर आएगा। द्वितीय तल को पार्किंग बनाने के लिए रैंप की जरूरत पडे़गी, इसमें 40 लाख के करीब का खर्च आएगा। इसके अलावा लिफ्ट में 20 लाख का खर्च होगा। इसके लिए यदि कारपोरेशन मंजूरी देगी तो काम हो जाएगा। जहां तक रैंप पर फिसलन वाली बात है, तो वह एक दिन का काम है, यदि समस्या हुई तो ठीक करवा दिया जाएगा।
-------------------------
शहीद भगत सिंह पार्किंग के लिए मैंने काफी प्रयास किया था। इसके लिए दो करोड़ रुपये पास हुए थे, जिसे बढ़ाकर लगभग छह करोड़ तक ले जाया गया। यहां फड़ी लगाने वाले 16 लोगों का सर्वे कराया गया था और उन्हें आश्वासन दिया गया था कि भवन तैयार होने के बाद उन्हें जगह दी जाएगी। यह जगह उन्हें दी भी जानी चाहिए, उनका रिकार्ड भी निगम के पास मिलेगा।
- भारत भूषण बतरा, पूर्व विधायक।