{"_id":"68e16c1e8d17377b8a0e9c24","slug":"saheli-club-working-for-women-empowerment-rohtak-news-c-17-roh1020-739302-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा सहेली क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा सहेली क्लब
विज्ञापन
34 सहेली क्लब के एक कार्यक्रम में शामिल संस्थापक रोजी खनेजा व मीरा बंसल, प्रधान वीना बंसल, महा
- फोटो : udhampur news
रोहतक। रोहतक का सहेली क्लब महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है। क्लब की संस्थापक मानसरोवर कालोनी निवासी रोजी खनेजा और ग्रीन रोड निवासी मीरा बंसल हैं जिन्होंने 2018 में इस क्लब का गठन किया। उन्होंने बताया कि समाज के लिए अच्छा कार्य करने का मन था जिसके चलते सात साल पहले एक क्लब बनाने का विचार आया।
राेजी बताती हैं कि शुरुआत में 30 महिलाएं साथ आईं। अब इसमें 104 महिलाएं शामिल हैं। उनका कहना है कि टीबी अस्पताल के 50 से अधिक मरीजों का मासिक राशन क्लब की ओर से दिया जाता है। मीरा का कहना है कि वर्धमान कालोनी निवासी वीना बंसल इस क्लब की प्रधान हैं। ग्रीन रोड निवासी पिंकी गर्ग महासचिव व कोषाध्यक्ष आशा जैन है।
कार्यकारी सदस्याओं में सोनिया बतरा, पूनम गुप्ता और सरिता जैन हैं। इन सभी महिलाओं का कहना है कि एक दूसरे का सहयोग करके ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। टीबी अस्पताल में सराहनीय कार्य के लिए प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र दिया गया है। गरीब परिवारों की 70 लड़कियों का बैंक खाता खुलवाया है और सुकन्या खाता योजना के तहत इनमें से प्रत्येक कन्या के खाते में सालाना 500 रुपये डालती हैं।