फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Safe City Campaign: 200 IIM girl students will do night walk today

सेफ सिटी अभियान : आज नाइट वॉक करेंगी आईआईएम की 200 छात्राएं

Tue, 19 Sep 2023 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Safe City Campaign: 200 IIM girl students will do night walk today
लघु सचिवालय में होटल संचालक, कैफे के मालिकों के साथ बैठक करतीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण
रोहतक। सेफ सिटी अभियान के तहत आईएमएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) की 200 छात्राएं मंगलवार को रात आठ बजे से 10 बजे के बीच पावर हाउस चौक से डी पार्क तक नाइट वॉक करेंगी। साथ में पुलिस की टीम मौजूद रहेगी। सोमवार को एएसपी मेधा भूषण के साथ हुई बैठक के बाद संस्थान के प्रबंधन ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

एएसपी मेधा भूषण ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा सेफ सिटी अभियान चलाया जा रहा है। शहर में लड़कियों को ऐसा माहौल देने का प्रयास है कि वे बिना डर के घूम सकें। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस व आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) की छात्राओं द्वारा नाइट वॉक करेंगी। इसके साथ-2 छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि नाइट वॉक पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय से शुरू होकर तिकोना पार्क, मॉडल टाउन व गुफा वाले मंदिर के आगे से होते हुए डी-पार्क पर खत्म होगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग व आईआईएम रोहतक डायरेक्टर धीरज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वे छात्राओं से वार्तालाप भी करेंगे। साथ ही सेफ सिटी अभियान के बारे उनसे सुझाव लिए जाएंगे। मुख्य अतिथियों द्वारा पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर नाइट वॉक करने वाली छात्राओं को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

होटल, कैफे व रेस्टारेंट मालिकों से मांगा सहयोग
वहीं, सोमवार को एएसपी ने अपने कार्यालय में थाना सिविल लाइन व पीजीआईएमएस के प्रभारी थाना, होटल, कैफे, रैस्टोरेंट, आदि मालिकों के साथ बैठक की। उन्होने कहा कि होटल, रैस्टोरेंट, कैफे संचालक सेफ सिटी अभियान में अपना सहयोग दे। कोई लड़की व महिला आपके कैफे व रेस्टोरेन्ट में आती है तो प्रथम प्राथमिकता उसकी सुरक्षा होनी चाहिए। किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार, छेड़खानी, अभद्र भाषा प्रयोग न हो। होटल के बाहर व अंदर उच्च गुणवता के सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों से छेड़छाड़ के हॉट प्वाइंट चिह्नित
एएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा लड़कों द्वारा आवारगर्दी व लड़कियों के साथ छेडछाड़ करने वाले स्थान चिह्नित कर लिए हैं। ऐसे स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जायेगा। पुलिस द्वारा पैदल गश्त व सिविल कपडों में महिला कर्मचारियों की डयूटी निर्धारित की जायेगी। इसके अलावा महिलाओं को परेशान करने वालों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed