{"_id":"5f95d5bf8ebc3e9bc10499f9","slug":"safari-attackers-killed-a-young-man-with-bullets-16-shells-recovered-rohtak-news-rtk5800482158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी में आए हमलावरों ने युवक की गोलियां मार की हत्या, 16 खोल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी में आए हमलावरों ने युवक की गोलियां मार की हत्या, 16 खोल बरामद
विज्ञापन
युवक की गोलियां मारकर हत्या के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।
झज्जर। शहर के कच्चा बेरी रोड बाईपास चौक के पास रविवार रात करीब पौने दस बजे दोस्त के साथ बाइक आए युवक की सफारी गाड़ी में सवार हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की पहचान खेड़ी खुम्मार गांव निवासी आशुतोष उर्फ अतुल के रूप में हुई है। वहीं उसके साथी काका का कोई सुराग नहीं लगा है।
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के करीब 16 खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सफारी गाड़ी में तीन हमलावर सवार थे। घटनास्थल के निकट एक सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। डीएसपी राहुल देव के अनुसार पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया जहां सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार खेड़ी खुम्मार गांव निवासी आशुतोष उर्फ अतुल पुत्र मुकेश अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से झज्जर आया था। देर रात करीब पौने दस बजे जब वे कच्चा बेरी रोड पर पहुंचे तो सफारी गाड़ी में सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आशुतोष की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी काका बाइक समेत लापता है। पुलिस आरोपियों के साथ उसकी तलाश में जुटी है। सूचना मिलने पर शहर पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार व सदर थाना पुलिस प्रभारी राजेश मौके पर पहुंचे। सीआईए झज्जर की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
पुलिस नाकेबंदी कर आरोपियों को ढूंढ रही
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जिला भर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सुबूत जुटाए हैं। वहीं, डीएसपी राहुल देव ने घटनास्थल का जायजा लेकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। मृतक आशुतोष शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।
मृतक के साथ उसका साथी काका भी था। यह युवक बाइक समेत लापता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में भिजवाया दिया है। जिलेभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। - राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।