फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sachin of Rankpura lost his life due to beating of Shastri Nagar youth, arrested

शास्त्री नगर के युवक की पिटाई से गई थी रैनकपुरा के सचिन की जान, गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sachin of Rankpura lost his life due to beating of Shastri Nagar youth, arrested
रैनकपुरा के सचिन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सचिन की शास्त्री नगर के युवक अरुण के साथ जींद रोड स्थित बाबा बालकनाथ डेरे पर मारपीट हुई थी। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने मोबाइल डंप की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है, जिसे अब बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वारदात के बाद से ही मृतक सचिन का मोबाइल फोन बंद आ रहा है, जिसे अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 19 मई को रैनकपुरा निवासी विकास ने दी शिकायत में बताया था कि उसका परिवार सरकारी स्कूल के पास रहता है। उसका भाई सचिन शौरी कपड़ा मार्केट में दुकान पर काम करता था। सुबह व शाम वह ऑटो से ही आता-जाता था। बुधवार सुबह वह घर के नजदीक घायल हालत में मिला था। उसे तत्काल पीजीआई में दाखिल करवाया। सचिन के सिर, छाती व पेट पर चोटें मारी गई थीं। मरने से पहले सचिन ने अपने भाई विकास को बताया था कि मंगलवार रात जब वह घर लौट रहा था तो जींद रोड पर बाबा बालकनाथ डेरे के पास जोहड़ किनारे पहुंचने पर सात-आठ युवक आए और उसकी पिटाई की। पुलिस ने विकास के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में हत्या की धारा 302 भी जोड़ी गई थी। अब पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शास्त्री नगर के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सचिन हत्याकांड में शास्त्री नगर के युवक अरुण को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वारदात की रात उसकी सचिन के साथ मारपीट हुई थी। उससे पूछताछ की जा रही है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल थे। अभी अन्य गिरफ्तारी नहीं हुई है। इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed