{"_id":"62c4abfa71862446fa4be6de","slug":"sachin-and-jugnu-won-the-bronze-medal-in-the-men-s-section-on-the-last-day-of-the-ellorda-cup-rohtakcity-news-rtk6515241101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलोरडा कप के अंतिम दिन पुरुष वर्ग में सचिन व जुगनू ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलोरडा कप के अंतिम दिन पुरुष वर्ग में सचिन व जुगनू ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
एलोरडा कप में विजेता महिला खिलाड़ी का स्वागत करते खेल निर्देशक डॉ. अश्वनी कुमार । विज्ञप्ति
कजाकिस्तान में आयोजित एलोरडा कप के अंतिम दिन हुए पुरुष वर्ग के मुकाबलों में एनसीओई रोहतक केंद्र के दो खिलाड़ियों ने पदक जीते। 51 किलोग्राम भारवर्ग में सचिन व 91 किलोग्राम भारवर्ग में जुगनू ने कांस्य पदक जीते। दोनों खिलाड़ी वीरवार को भारत लौटेंगे।
भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि मंगलवार को एनसीओई रोहतक में पहुंची एलोरडा कप की विजेता महिला खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। एनसीओई के रोहतक केंद्र में अभ्यास करने वाली अल्फिया ने स्वर्ण पदक और साक्षी व ललिता ने कांस्य पदक जीते हैं। वहीं एनसीओई भोपाल केंद्र की खिलाड़ी गीतिका ने स्वर्ण पदक जीता है। डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान के प्रयासों के कारण पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय टीम के साथ एनसीओई की टीम ने भी हिस्सा लिया।
भारतीय महिला टीम का हिस्सा रहीं 2 खिलाड़ियों ने भी जीते कांस्य पदक
राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की टीम के अलावा भारतीय टीम में भी रोहतक केंद्र की चार खिलाड़ी सविता, ज्योति, सोनिया और सुषमा शामिल रहीं। ज्योति ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में और सोनिया ने 57 किलोग्राम भार में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। चारों खिलाड़ी एनसीओई रोहतक में प्रशिक्षण ले रही हैं।