फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rural sanitation workers demonstrated at the residence of former minister

Rohtak News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन

Wed, 18 Oct 2023 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers demonstrated at the residence of former minister
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी हड़ताल के आठवें दिन मंगवार को रोहतक के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा (सीटू) के बैनर तले पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता मनीष ग्रोवर के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया और मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन से पहले रोहतक के सभी ब्लॉकों के ग्रामीण सफाई कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय पर इकट्ठा हुए और आक्रोश सभा का आयोजन किया।
हड़ताली कर्मचारियों को सीटू प्रांतीय उपाध्यक्ष सतबीर सिंह और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान दलेर ने हरियाणा सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा (सीटू) के जिला सचिव संदीप लाढोत, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद्र ने कहा कि पिछले 8 दिन से हरियाणा के 22 जिलों के 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार हठधर्मिता पर उतरी हुई है। वहीं पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि ने आश्वस्त किया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से यूनियन की वार्ता करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीटू जिला सचिव कामरेड विनोद, खेत मजदूर यूनियन के प्रांतीय नेता संदीप सिंह, आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान अनीता, जिला सचिव सोनिया व एडवोकेट अतर सिंह हुड्डा ने भी अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन में संजय रुड़की, जगमिंदर काला, दयाकिशन, गीता, अंगूरी, विजय, फूल सिंह, रेखा, राकेश, संजय रिटोली, दिनेश, मुकेश, सूरज,कर्मवीर, रंजीत, मनजीत, दिनेश, शकुंतला, वर्षा, रानी, सुमित्रा, तस्वीर, शमशेर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed