फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rule 134A: Parents will organize classes in government offices of children deprived of admission

नियम 134ए : दाखिले से वंचित बच्चों की सरकारी कार्यालयों में कक्षा लगाएंगे अभिभावक

Fri, 21 Jan 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Parents will organize classes in government offices of children deprived of admission
रोहतक। नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में बच्चों को दाखिला नहीं मिलने से अभिभावक परेशान हैं। दाखिले से वंचित बच्चों के भविष्य को लेकर वीरवार को अभिभावकों ने मानसरोवर पार्क में बैठक की। यहां अभिभावक मंच, एसएफआई व जनवादी महिला समिति पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में फैसला लिया गया कि इस सप्ताह दाखिले का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद सोमवार, मंगलवार से सरकारी कार्यालयों में कक्षाएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर दाखिले से वंचित बच्चे अभिभावकों के साथ मानसरोवर पार्क पहुुंचे। यहां अभिभावक मंच, एसएफआई व महिला समिति के सदस्याें ने बच्चों के दाखिले नहीं होने पर मंथन किया। अभिभावकों ने कहा कि नियम 134ए के प्रावधान के अलावा अदालत से निर्देश के बावजूद निजी स्कूलों का बच्चों को प्रवेश नहीं देना उनका कानून से ऊपर उठकर नियमों की अवहेलना करने का संकेत दे रहे हैं। इस पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। फिलहाल सभी इस सप्ताह दाखिले का इंतजार करेंगे। इसके बाद भी बच्चों को दाखिला नहीं दिया गया तो सरकारी कार्यालयों में कक्षाएं लगाई जाएंगी। इस संबंध में जल्दी ही पत्रकारवार्ता भी की जाएगी। चयनित स्कूलों में दाखिले के लिए हर कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

सभी स्कूलों के अभिभावक सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाएंगे। हर दिन स्कूल जाएंगे। अपने संघर्ष में दूसरे अभिभावकों को जोड़कर इसे मजबूत करेंगे। अभिभावकों ने कुछ स्कूलों की ओर से आय प्रमाणपत्र की गैर कानूनी तरीके से जांच करने पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि आय प्रमाणपत्र की जांच के लिए घर पहुंचने वाले स्कूल संचालकों और उनके कर्मचारियों को बंधक बनाकर पुलिस को सूचना दी जाएगी। मामले की शिकायत भी दी जाएगी। जांच का अधिकार अतिरिक्त उपायुक्त को है। वे चाहें तो जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक मंच के अध्यक्ष यशवंत मलिक ने कहा कि बच्चाें के साथ अन्याय हो रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित हैं। उन्हें निजी स्कूल संचालक अंदर प्रवेश तक नहीं करने रहे हैं। इसीलिए अभिभावक एकजुट हुए हैं। सभी ने सोमवार और मंगलवार से सरकारी कार्यालयों में कक्षाएं लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान महिला समिति से जगमति सांगवान, बिमला कुमारी, एसएफआई से प्रशांत, नरेश कुमारी, कमलेश व अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed