फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ruckus in Rohtak Municipal Corporation over demolition of house

Rohtak: मकान तोड़ने के खिलाफ निगम में हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने जलाए उपले, कार्यालय के बाहर फेंके नोट

Thu, 01 Dec 2022 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 03:12 PM IST
सार

महाबीर कालोनी नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने अगस्त माह में मकान बनाया था। विकास शुल्क जमा करवाया था और नक्शा पास करवाया था। इसके बावजूद 22 अगस्त को दोपहर एक बजे मकान तोड़ दिया गया। बाद में 4 बजे नोटिस दिया। नोटिस में लिखा गया कि आपने मकान बनाने की सरकार से मंजूरी नहीं ली।

विज्ञापन
Ruckus in Rohtak Municipal Corporation over demolition of house
रोहतक में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक नगर निगम में महाबीर कालोनी का एक मकान तोड़ने पर हंगामा खड़ा हो गया। मकान तोड़ने के विरोध में नवीन जयहिंद और उनके समर्थक गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गोबर के उपले, नोट और सिक्के लेकर पहुंचे। पहले उपले लाए, इसके लिए मेयर के सामने पैसे निकालकर बोले कि भ्रष्टाचारी अधिकारियों को दे देना। मेयर के सामने पैसे निकालने पर निगम के कर्मचारी व प्रधान भड़क गए। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस ने बीच-बचाव करवाया। आखिर में नवीन जयहिंद नोट व सिक्के निगम कार्यालय के बाहर फेंककर बोले कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद कदम उठाएंगे।

विज्ञापन

  
महाबीर कालोनी नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने अगस्त माह में मकान बनाया था। विकास शुल्क जमा करवाया था और नक्शा पास करवाया था। इसके बावजूद 22 अगस्त को दोपहर एक बजे मकान तोड़ दिया गया। बाद में 4 बजे नोटिस दिया। नोटिस में लिखा गया कि आपने मकान बनाने की सरकार से मंजूरी नहीं ली। उसने निगम आयुक्त को 24 अगस्त को शिकायत दी। वह आयुक्त के पास गए। पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई। उसने सीएम विंडो के अलावा गृहमंत्री के साथ-साथ पुलिस थाने में शिकायत दी। अब बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने कहा कि दोबारा नक्शा बनवाओ। उसने 10 से 12 हजार रुपये खर्च कर नक्शा बनवाया। अब निगम नक्शा प्लान मंजूर नहीं कर रहा है। आरोप है कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने कहा कि आप एक-एक कागज पूरा करते रहो, मैं एक-एक नोटिस देता रहूंगा। आपके अभी तो और पैसे लेंगे। मकान मालिक ने परेशान होकर नवीन जयहिंद को पूरे मामले से अवगत कराया। जयहिंद गुरुवार दोपहर निगम कार्यालय में समर्थकों के साथ पहुंचे और निगम प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री व मेयर को मुखौटा लगाकर किया संवाद
निगम कार्यालय के बाहर गोबर के उपले जलाने के बाद नवीन के एक समर्थक ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और दूसरे ने मेयर का मखौटा लगाकर आपस में संवाद किया। बीच में नवीन जयहिंद ने भी सवाल किए। बोले, मेयर साहब अब यह कहने से काम नहीं चलेगा कि मेरी चलती नहीं। 

मेयर के सामने पैसे निकालने पर भड़के निगम कर्मी
प्रदर्शनकारियों की आवाज सुनकर मेयर मनमोहन गोयल कार्यालय से बाहर आए। मेयर ने कहा कि वे मामले की जांच पड़ताल करवाएंगे। इसी बीच नवीन जयहिंद ने पैसे निकालकर कहा कि, मेयर साहब ये उन अधिकारी व कर्मचारियों को दे देना, जो आम लोगों से पैसे मांगते हैं। इस पर मेयर नाराज हो गए। बोले, मैं क्यों किसी को पैसे दूं। वहीं इस व्यवहार पर निगम कर्मी भी भड़क गए। प्रधान संजय बिड़लान व दूसरे कर्मियों ने इस व्यवहार का विरोध किया। हंगामा बढ़ने पर आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र मौके पर गए और बीचबचाव करवाया।

कार्यालय के बाहर पैसे व सिक्के फेंककर चले गए प्रदर्शनकारी
हंगामे के बाद मेयर व दूसरे कर्मचारी अंदर चले गए। इसी बीच नवीन जयहिंद ने बाकी राशि व सिक्के निगम कार्यालय के बाहर फेंक दिए। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्ट कर्मचारी हैं, वे उठा लें। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा प्रदर्शन करेंगे।

शुक्रवार को रोहतक प्रदेश स्तरीय बैठक लेंगे निकाय मंत्री
शहरी निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता शुक्रवार दोपहर रोहतक पहुंच रहे हैं। वे जिला विकास भवन में प्रदेश के निगमों के आयुक्त व डीएमसी की बैठक लेंगे। उनके आने से एक दिन पहले निगम की कार्यशैली को लेकर निगम में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed