{"_id":"66a96ec5cd3f8a7c260e7614","slug":"rs-4312-lakh-will-be-spent-on-the-development-of-6-dharamshalas-and-parks-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-112357-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 6 धर्मशालाओं और पार्क के विकास पर खर्च होंगे 43.12 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 6 धर्मशालाओं और पार्क के विकास पर खर्च होंगे 43.12 लाख रुपये
Wed, 31 Jul 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद की तरफ से शहर की धर्मशालाओं में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए परिषद की तरफ से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। परिषद शहर की 6 धर्मशालाओं और एक पार्क के विकास कार्य पर लगभग 43 लाख 12 हजार रुपये खर्च करेगी।
नगर परिषद ने पिछले दिनों वैध हुई काॅलोनियों के विकास के लिए भी पौने तीन करोड़ रुपये के टेंडर लगाए थे। परिषद की तरफ से शहर की विभिन्न धर्मशालाओं के लिए विकास के काम कराए जाएंगे। इनमें मरम्मत के अलावा पुराने कार्यों को पूरा कराने का काम किया जाएगा। इसके अलावा एक धर्मशाला में हॉल का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। धर्मशालाओं में विकास के काम पर 38 लाख 47 हजार रुपये की राशि खर्च होंगे।
नप ने इनके लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 6 अगस्त रखी गई है। इसके बाद 7 अगस्त को टेंडर ओपन किए जाएंगे। इनकी तकनीकी और फाइनेंशियल बिड की जांच की जाएगी। इसमें नियमों को पूरा करने और कम रेट वाली फर्म को टेंडर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
नप की तरफ से पार्क में भी सुधार किया जाएगा। इस पर लगभग 4 लाख 65 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह टेंडर भी 7 अगस्त को खोले जाएंगे।
कराए जाने वाले विकास के कामों पर एक नजर
गुरु रविदास धर्मशाला-5.31
-प्रजापति धर्मशाला-6.10
गुरु रविदास धर्मशाला नजदीक आंबेडकर चौक-6.10
भानीराम पाना प्रजापति धर्मशाला-5.86
-श्री वीर गुर्जर धर्मशाला में हाल का निर्माण-9.82
सैनी धर्मशाला-5.28
-सेवा संस्थान में पार्क-4.65
वर्जन
शहर की धर्मशालाओं के विकास के काम कराए जाएंगे। इसके अलावा सवेरा संस्थान के पार्क का भी सुधार कराया जाएगा। इन सभी के टेंडर लगाए गए हैं।-जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर