फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rs 10 lakh recovered from a young man by threatening to kill him on phone

Rohtak News: फोन पर जान से मारने की धमकी देकर एक युवक से वसूले 10 लाख रुपये

Wed, 10 Apr 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 10 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Rs 10 lakh recovered from a young man by threatening to kill him on phone

विज्ञापन
बहादुरगढ़। फोन पर जान से मारने की धमकी देकर एक युवक से 10 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने साथ काम करने वाली एक महिला के पति व भाई पर यह आरोप लगाया है। आरोप कितने सही हैं, ये जांच का विषय है। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आशीष नाम के एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह बहादुरगढ़ में स्थित एक निजी बैंक में काम करता है। बैंक में आसौदा थाना क्षेत्र की एक महिला काम करती है। गत 4 अप्रैल की देर शाम को उसके पास महिलाकर्मी के पति का फोन आया और वह कहने लगा कि तू मेरी पत्नी से बात करता है, अभी मेरे गांव आ-जा। भय के कारण उसने जाने से इंकार कर दिया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। उसी रात करीब पौने 9 बजे दोबारा कॉल आई और पत्नी ने कॉल उठाई और कहा कि वह घर पर नहीं है। इसके बाद 5 अप्रैल की शाम साढ़े पांच बजे एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को उस महिलाकर्मी का भाई बताया और कहा कि तूने मेरी बहन से बातचीत करके अच्छा नहीं किया। तुझ पर मुकदमा दर्ज करा दूंगा। 6 अप्रैल को व्हाट्सएप पर कॉल आई और इस बार मुझसे 15 लाख रुपये मांगे गए। न देने पर मुझे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। भय के कारण मैंने दस लाख रुपये आनलाइन भेज दिए। बाकी पांच लाख रुपये सोमवार को देने की बात हुई। सोमवार को कॉल आई तो मैंने रुपये देने से इंकार कर दिया। फिर कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं, पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप कितने सही हैं, ये जांच का विषय है। जांच के बाद ही असल हकीकत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed