Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rs 10 lakh bribery case: Vigilance fails to substantiate charges against father-son duo of draftsmen

10 लाख का रिश्वत कांड : विजिलेंस साबित नहीं कर सकी नक्शानवीस पिता-पुत्र पर आरोप

Sat, 31 Oct 2026 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Rs 10 lakh bribery case: Vigilance fails to substantiate charges against father-son duo of draftsmen

विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के तीन साल पुराने 10 लाख रुपये के रिश्वत मामले में एटीपी जितेंद्र नेहरा के बाद अब बिचौलिया होने के आरोप में गिरफ्तार नक्शानवीस त्रिलोकचंद शर्मा और उनके बेटे रितेश को भी बरी कर दिया गया। यह फैसला वीरवार को सेशन जज अजय तेवतिया की अदालत ने सुनाया। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित नहीं कर सकी।

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के रिकॉर्ड के मुताबिक, 2023 में गोहाना रोड निवासी कॉलोनाइजर राजेश पूनिया ने शिकायत दी थी कि उन्होंने 30 दिसंबर 2021 को गांव बोहर में नए बाईपास पर पाम सोसायटी के सामने नौ एकड़ जमीन खरीदी थी। इस पर उन्होंने बिना सीएलयू के सुच्चा सिंह एन्क्लेव नाम से कॉलोनी विकसित की थी।
विज्ञापन


नगर निगम ने इस संबंध में उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। कॉलोनी में बने मकानों पर तोड़फोड़ के नोटिस चस्पा किए थे। तत्कालीन एटीपी जितेंद्र नेहरा ने कॉलोनी को कार्रवाई से बचाने के लिए 40 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के दौरान यह रकम 20 लाख रुपये तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम को लेकर नक्शानवीस त्रिलोक चंद शर्मा से संपर्क करने को कहा गया। 31 मई 2023 को विजिलेंस ने छोटूराम चौक स्थित शर्मा आर्किटेक्ट कार्यालय में ट्रैप लगाया और त्रिलोकचंद शर्मा को 10 लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि वह यह रकम एटीपी की ओर से ले रहे थे। मामले में एटीपी जितेंद्र नेहरा को भी गिरफ्तार किया गया था जिन्हें बाद में बरी कर दिया गया।


शहरी निकाय विभाग ने नहीं दी थी मुकदमा चलाने की अनुमति

बचाव पक्ष ने आरोपियों को जानबूझकर फंसाए जाने की दलील दी थी। वहीं, शहरी निकाय विभाग ने भी विजिलेंस को एटीपी जितेंद्र नेहरा के खिलाफ केस चलाने की अनुमति नहीं दी। नवंबर 2025 में स्पेशल जज अनिल कौशिक की अदालत ने एटीपी जितेंद्र नेहरा को बरी कर दिया था। अब सेशन कोर्ट में बचाव पक्ष ने कहा कि जब सहायक नगर योजनाकार के खिलाफ ही केस नहीं चला तो बिचौलियों के खिलाफ कैसे केस चल सकता है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी त्रिलोकचंद और रितेश को भी बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed