फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Royal Challengers Bangalore bet on farmer's son Mohit

Rohtak News: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किसान के बेटे मोहित पर लगाया दांव

Tue, 26 Nov 2024 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Royal Challengers Bangalore bet on farmer's son Mohit
26सीटीके15..किक्रेटर मोहित राठी। स्रोत:परिजन
रोहतक। किसान के बेटे लेग स्पिनर मोहित राठी अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा होंगे। टीम ने उनको 30 लाख रुपये में खरीदा है। पिछले सीजन में पंजाब ने 20 लाख में खरीदा था। सुरेंद्र राठी ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में बताया कि वह खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन सुविधाओं के अभाव में सपना पूरा नहीं हो पाया तो उन्होंने दोनों बेटों को क्रिकेट खेलना शुरु करवाया। दूसरा बेटा रोहित राठी विकेट कीपर बैट्समैन है।
विज्ञापन

मोहित राठी जिले के ताजा माजरा गांव के रहने वाले हैं। पिता सुरेंद्र राठी खेती-किसानी करते हैं। भाई रोहित राठी भी क्रिकेट खेलते हैं। गली से क्रिकेट खेलना शुरू किया। 2007 में आठ साल की उम्र में रोहतक झज्जर चुंगी स्थित रामनारायण क्रिकेट क्लब अकादमी से खेलना शुरू किया। मोहित हरियाणा की ओर से अंडर-14, 16, 19 व 23 खेल चुके हैं। 2018 में अंडर-23 में सीके नायडू ट्राॅफी के पहले ही मैच में हैट्रिक बनाने के साथ मैच में कुल 9 विकेट झटके। इसी मैच का प्रदर्शन देखकर 2019 में पंजाब ने आईपीएल में ट्राॅयल के लिए बुलाया था, लेकिन दुर्भाग्यवश चयन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सीके नायडू ट्राॅफी में बेस्ट विकेट टेकर रहे
2018-19 व 2019-20 में सीके नायडू ट्राॅफी में बेस्ट विकेट टेकर रहे। इन 2 साल के प्रदर्शन को देखकर 2020 में केकेआर की टीम ने नेट बॉलर बुलाया, दिनेश कार्तिक ने काफी तारीफ भी की थी। 2021 में पंजाब ने नेट बॉलर बुलाया, लेकिन नेवी में चयन होने के कारण जा नहीं पाए। मोहित अभी नेवी में पेटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। 2023 में पंजाब ने 20 लाख में खरीदा। 2024 में अनसोल्ड रहे। आईपीएल 2025 के लिए बेंगलुरु की टीम ने 30 लाख में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बनाना चाहते थे क्रिकेटर
मोहित ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि वह क्रिकेटर बने। सुरेंद्र राठी ने कहा कि वह गांव में क्रिकेट खेलते थे। गांव के आस-पास होने वाली प्रतियोगिता में भाग लिया व कई बार टीम को जीत दिलाई। उन्होंने बताया कि मैंने ठान लिया था कि दोनों बेटों को क्रिकेटर बनाउंगा। सुरेंद्र 12 साल अपना काम छोड़कर मोहित के साथ रहे और उसकी तैयारी करवाई। मोहित ने बताया कि उनके पिता ने बहुत संघर्ष किया है। जब स्कूल की छूट्टी होती थी तो वह सीधे अकादमी में ले जाते थे। 2024 में हैदराबाद में चल रही सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में मोहित सर्विसेज की ओर से खेल रहे हैं। सुरेंद्र ने बताया कि 2023 में आईपीएल में केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article