फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Route diverted for heavy vehicles due to bridge construction at Sukhpura Chowk

Rohtak News: सुखपुरा चौक पर पुल निर्माण के चलते भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट

Fri, 26 Jul 2024 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Route diverted for heavy vehicles due to bridge construction at Sukhpura Chowk
26सीटीके60...सुखपुरा चौक पर पुल निर्माण के चलते भारी वाहनों के लिए किया गया रुट डायवर्जन।
रोहतक। सुखपुरा चौक पर पुल निर्माण कार्य शुरू होने के चलते बस स्टैंड रोड पर हैफेड चौक के पास से मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। यहां से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। सुखपुरा रोड पर वाहनों के आवागमन में परेशानी के चलते यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड व शीला बाईपास की तरफ से आने वाले बाहरी वाहनों को टी प्वाइंट बस अड्डा से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन राजीव गांधी स्टेडियम होते हुए लाढौत चौक, गोहाना चौक होते हुए जींद बाईपास की तरफ से अपने गंतव्य की तरफ रवाना होंगे। इसी प्रकार जींद बाईपास की तरफ से आने वाले वाहन गोहाना गोल चक्कर से सनसिटी रोड पहुंचेंगे। सनसिटी रोड से राजीव गांधी स्टेडियम के सामने से बस स्टैंड टी प्वाइंट होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

गोहाना गोल चक्कर से सुखपुरा चौक होते हुए गोहाना अड्डा की तरफ जाने वाले वाहन पहले की तरह सुचारु रूप से चलेंगे। वाहन चालकों की सुविधा व सुरक्षा के लिए सड़क पर दिशा सूचक व बेरिकेड्स भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed