{"_id":"671aa539ea25d5a1d20df294","slug":"route-diversion-plan-is-not-being-followed-there-is-jam-in-the-market-jhajjar-news-c-17-1-roh1009-532293-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नहीं हो रहा रूट डायवर्जन प्लान का पालन, बाजार में लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नहीं हो रहा रूट डायवर्जन प्लान का पालन, बाजार में लग रहा जाम
Fri, 25 Oct 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बसों के कारण पुराना बस अड्डा चौक से आंबेड़कर चौक के बीच बनी जाम की स्थिति। फोटो- संवाद
झज्जर। त्योहारी सीजन में बाजारों में जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दो दिन पहले शहर में रूट डायवर्जन किया था। जिसके तहत रोडवेज और निजी बसों को शहर के अंदर की बजाय दूसरे बाहरी मार्ग से डायवर्ट किया था, लेकिन बसें अभी भी शहर के अंदर से गुजर रही हैं। जिससे अक्सर जाम के हालात बन रहे हैं। धनतेरस और दिवाली नजदीक है ऐसे में बाजारों में जाम की समस्या गहरा सकती है।
दो दिन पहले झज्जर पुलिस की तरफ से यातायात नियमों को लेकर एडवाइजरी जारी की गई थी। इसके तहत रोडवेज और निजी बसों को बाहरी क्षेत्र से निकालने के लिए कहा गया था। बहादुरगढ़ जाने वाली बसों को बेरी गेट से दिल्ली गेट होकर निकाला गया था। गुरुग्राम जाने वाली बसों को बाइपास से निकालने की व्यवस्था की थी। बादली जाने वाली बसों को शहर के अंदर की बजाय बाइपास होकर निकालने की एडवाजरी जारी की थी लेकिन ये बसें शहर के बीच से जा रही हैं।
बस चालकों द्वारा पुलिस प्रशासन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। निजी बस चालक और रोड़वेज बस चालक अपनी बसों को शहर के मुख्य चौक-चौरहों से निकाल रहे हैं। ऐसे में बसों का शहर से होकर जाना जाम के हालात पैदा कर रहा है। ज्यादातर बसें छिकार चौक से होते हुए पुराना बस अड्डा, आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक, यादव धर्मशाला से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाती है। बसों के यहां से जाने के कारण पुराना बस अड्डा से आंबेडकर चौक और आंबेडकर चौक से बीकानेर चौक के जाम के हालात बन रहे हैं। जाम लगने के कारण दुकानदारों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के आंबेडकर चौक पर जाम की स्थिति ना हो इसके लिए पुलिस की तरफ से कर्मचारी की तैनाती की गई है।