Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roshni and Sadhana from Hasangarh

Rohtak News: क्विज में हसनगढ़ की रोशनी-साधना प्रथम

Sat, 21 Nov 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Roshni and Sadhana from Hasangarh
29 रोहतक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की क्विज प्रतिय - फोटो : samvad
रोहतक। जिला निर्वाचन कार्यालय एवं जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सांपला ब्लॉक में विधानसभा स्तर पर इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की क्विज व निबंध प्रतियोगिता हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला में खंड शिक्षा अधिकारी आरती चहल के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला की प्राचार्य गीता शेरावत नोडल अधिकारी रहीं। संचालन में प्राचार्य मीनाक्षी, दर्शना, सुनील मेहरा, कविता और तृप्ता ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


आरती चहल ने बताया कि विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा मतदाता के अधिकारों और कर्तव्यों पर अपनी जानकारी और रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


ये रहे विजेता

क्विज में हसनगढ़ की रोशनी और साधना प्रथम रहीं। इस्माइला के अमित और हर्ष द्वितीय, महाराजा अग्रसेन पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अर्चना और चांदनी तृतीय रहीं। निबंध लेखन में गांधरा की हिमांशी प्रथम, हसनगढ़ की तपस्या द्वितीय और अंशुल तृतीय रहे। मतदान के महत्व विषय पर मॉडल संस्कृति स्कूल सांपला की राशि प्रथम, समचाना की मुस्कान द्वितीय और दतौड़ की रितिका तृतीय रहीं। प्राचार्य मीनाक्षी ने कहा कि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी होना आवश्यक है ताकि वे भविष्य में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed