{"_id":"698a2556c856f17f4f03c1b4","slug":"rose-flower-business-flourishes-price-reaches-rs-100-rohtak-news-c-203-1-sroh1011-123946-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गुलाब के फूल का करोबार महका, 100 रुपये तक पहुंची कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गुलाब के फूल का करोबार महका, 100 रुपये तक पहुंची कीमत
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- सब्जी मंडी गेट के नजदीक फूलाें की दुकान के बाहर रखे फूल-- संवाद
महेंद्रगढ़। वेलेंटाइन-डे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही महेंद्रगढ़ के फूल बाजार में गुलाब के फूलों की मांग अधिक बढ़ गई है। प्रेम व स्नेह के प्रतीक माने जाने वाले गुलाब की खरीदारी अचानक बढ़ने से इसके दामों में भी इजाफा हुआ है।
वर्तमान में बाजार में गुलाब के फूल 50 से 100 रुपये प्रति नग तक बिक रहे हैं जो सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक हैं। विजय कुमार ने बताया कि 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे पर युवाओं के साथ-साथ दंपतियों व उपहार देने वालों में गुलाब की मांग तेजी से बढ़ी है।
खासतौर पर लाल गुलाब की सबसे अधिक मांग है। दुकानों पर गुलाब के गुलदस्ते, बास्केट व सिंगल रोज की बिक्री लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि शहर में फूलों की पांच दुकानें हैं।
विज्ञापन
शादियों में गाड़ी सजावट के लिए भी गुलाब अधिक बिक रहा है। प्रतिदिन गुलाब के फूलों के 300 से 400 बंडल बिक रहे हैं। एक सप्ताह बाद फूलों का 12 लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
महेंद्रगढ़ के फूल बाजार में गुलाब की मुख्य आपूर्ति दिल्ली व कोलकाता की फूल मंडियों से होती है। दिल्ली से आने वाली सप्लाई पर ही स्थानीय बाजार काफी हद तक निर्भर रहता है। वेलेंटाइन-डे सप्ताह को देखते हुए कारोबारियों ने पहले से ही मांग के अनुसार स्टॉक बढ़ा लिया था। हालांकि बढ़ती मांग के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में और इजाफा हो सकता है।
जैसे-जैसे 14 फरवरी नजदीक आएगी, वैसे-वैसे गुलाब के साथ अन्य सजावटी फूलों की मांग भी बढ़ेगी। शहर में गुलाब की लोकप्रियता सबसे आगे बनी हुई है। खासकर युवा वर्ग सोशल मीडिया ट्रेंड व वेलेंटाइन-डे की परंपरा के चलते गुलाब को प्राथमिकता दे रहा है।
स्थानीय स्तर पर रोजगार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय फायदेमंद साबित हो रहा है। फूलों की पैकिंग, सजावट व डिलीवरी से जुड़े कामों में अस्थायी रूप से रोजगार के अवसर बढ़े हैं।