फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roof of dilapidated house collapses; sisters-in-law die after being trapped under debris.

Rohtak News: जर्जर मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर जेठानी-देवरानी की मौत

Thu, 09 Jul 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Roof of dilapidated house collapses; sisters-in-law die after being trapped under debris.
गोहाना के गांव  महमूदपुर में बारिश के कारण गिरी मकान की कच्ची छत और मलबे में तब्दील कमरा। संवाद - फोटो : Archive
गोहाना । महमूदपुर गांव में मंगलवार देर रात जर्जर मकान की छत गिरने से बिमला (55) और उनकी देवरानी सुनील (52) की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दोनों महिलाएं नए घर से कुछ दूरी पर बने वर्षों पुराने मकान में सोती थीं। रात दोनों रोज की तरह करीब 10 बजे भोजन करने के बाद पुराने मकान में सोने चली गईं। देर रात अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई जिससे दोनों मलबे के नीचे दब गईं। बारिश और मकान की जर्जर हालत के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

तड़के करीब साढ़े चार बजे बिमला की पुत्रवधू मोनिका पुराने मकान की ओर गई तो छत गिरी देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला और तुरंत खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कमरे में लगी दीवार घड़ी रात 1:40 बजे पर रुकी मिली
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। परिजनों के अनुसार कमरे में लगी दीवार घड़ी रात 1:40 बजे पर रुकी मिली। इससे आशंका जताई जा रही है कि हादसा उसी समय हुआ होगा। मकान नए घर से कुछ दूरी पर होने के कारण रात में किसी को घटना की भनक नहीं लग सकी।
बिमला के पति का हो चुका है निधन
बिमला के पति राजेंद्र का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी तीन बेटियां और गोद लिया बेटा दीपक हैं। वहीं सुनील के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। परिजनों के अनुसार सुनील ने अपने दूसरे बेटे दीपक को जेठानी बिमला को गोद दिया था। परिवार के सभी बच्चे विवाहित हैं। दोनों महिलाएं वर्षों से पुराने मकान में ही सोती थीं।

-----------
कब क्या हुआ
रात 10 बजे खाना खाकर सोने गईं
रात में 1.40 बजे छत गिरने की आशंका
सुबह 4:30 बजे हादसे का पता चला
ग्रामीणों ने मलबा हटाया
अस्पताल में मृत घोषित

गोहाना के गांव  महमूदपुर में बारिश के कारण गिरी मकान की कच्ची छत और मलबे में तब्दील कमरा। संवाद

गोहाना के गांव  महमूदपुर में बारिश के कारण गिरी मकान की कच्ची छत और मलबे में तब्दील कमरा। संवाद- फोटो : Archive

गोहाना के गांव  महमूदपुर में बारिश के कारण गिरी मकान की कच्ची छत और मलबे में तब्दील कमरा। संवाद

गोहाना के गांव  महमूदपुर में बारिश के कारण गिरी मकान की कच्ची छत और मलबे में तब्दील कमरा। संवाद- फोटो : Archive

गोहाना के गांव  महमूदपुर में बारिश के कारण गिरी मकान की कच्ची छत और मलबे में तब्दील कमरा। संवाद

गोहाना के गांव  महमूदपुर में बारिश के कारण गिरी मकान की कच्ची छत और मलबे में तब्दील कमरा। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed