फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's Tanmay took three wickets and Vishnu took two wickets to give Haryana victory.

Rohtak News: रोहतक के तन्मय ने तीन व विष्णु ने दो विकेट लेकर हरियाणा को दिलाई जीत

Sat, 11 Oct 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rohtak's Tanmay took three wickets and Vishnu took two wickets to give Haryana victory.
02 पांडिचेरी में वीनू मांकड़ ट्रॉफी के हरियाणा व बिहार के बीच खेले गए मैच में विकेट लेने के बा
रोहतक। वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शनिवार को हरियाणा ने बिहार को 9 विकेट से हराया। इसमें रोहतक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तन्मय ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4.1 ओवर में तीन मेडन व आठ रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं विष्णु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए।
विज्ञापन

इसके अलावा रिषभ ने 21 गेंदों पर चौकों व तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। मुकाबला सीएपी मैदान पुडुचेरी में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहतक के विष्णु ने अपनी चौथी गेंद पर बिहार का पहला विकेट गिराया। पांच रन पर दूसरा विकेट गिरा।
विज्ञापन

बिहार की टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक कर खेल नहीं पाया व टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 25.1 ओवर में 73 रन पर ऑलआउट हो गई। बिहार की ओर से तौफिक ने 25 रन बनाए। हरियाणा की ओर से आरव ने चार, तन्मय ने तीन व विष्णु ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में हरियाणा की शुरुआत ठीक-ठाक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा का पहला विकेट 34 रन पर गिरा। उसके बाद सक्षम व रिषभ ने मिलकर हरियाणा की जिताया। हरियाणा ने 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीता। हरियाणा की ओर से यश ने 26 व रिषभ ने 31 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed