फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's Rahul awarded the title of Mr. Haryana

Rohtak News: रोहतक के राहुल के सिर सजा मिस्टर हरियाणा का खिताब

Thu, 07 Mar 2024 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's Rahul awarded the title of Mr. Haryana
फतेहाबाद। दी फतेहाबाद फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से अरोड़वंश धर्मशाला में सीनियर मिस्टर हरियाणा एवं मिस्टर फतेहाबाद बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा के सभी जिलों से बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बार काउंसिल हरियाणा-पंजाब के को-चेयरमैन अमित राणा व समाजसेवी दलीप कुमार ने भाग लिया। एसोसिएशन के प्रधान नरेश सचदेवा व महासचिव सुभाष आर्य ने आए हुए अतिथियों व बॉडी बिल्डरों का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

सुभाष आर्य ने बताया कि मिस्टर फतेहाबाद-2024 का खिताब गांव फुलां निवासी पीकेश कुमार ने जीता। वहीं, सीनियर मिस्टर हरियाणा का खिताब रोहतक के राहुल के सिर पर सजा। मैन फिजिक फतेहाबाद में मोहित नैन ने, जबकि मैन फिजिक हरियाणा में रेवाड़ी के किरणदीप ने बाजी मारी। मैन एथलेटिक फिजिक में गुरुग्राम के दीपक ने जहां पहला स्थान हासिल किया। वहीं, वूमेन मॉडलिंग फिजिक में चंडीगढ़ की गायत्री कालड़ा ने खिताब पर कब्जा जमाया। अंत में अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में यश कक्कड़, क्राउन होल्डर सप्लीमेंट द्वारा सभी बॉडी बिल्डरों को करीब 4 लाख रुपये मूल्य के सप्लीमेंट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित किया कि युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने शरीर और स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम में भी हमें कुशल ट्रेनर के दिशा-निर्देशानुसार प्रैक्टिस करनी चाहिए। मोहित राठी ने अतिथियों और बॉडी बिल्डरों का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed