{"_id":"67db21e39b7b6fdf3c0155fc","slug":"rohtaks-name-will-resonate-in-chandigarh-three-films-of-supwa-selected-rohtak-news-c-17-roh1020-619929-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चंडीगढ़ में गूंजेगा रोहतक का नाम, सुपवा की तीन फिल्में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चंडीगढ़ में गूंजेगा रोहतक का नाम, सुपवा की तीन फिल्में चयनित
Thu, 20 Mar 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले दूसरे सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हरियाणा के रोहतक स्थित दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) की तीन फिल्मों का चयन हुआ है। यह फिल्म फेस्टिवल 20 से 23 मार्च तक चलेगा और इसमें बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के कई दिग्गज भाग लेंगे, जिनमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रसिका दुग्गल, विक्रम मोटवानी, बोमन ईरानी, एमी विर्क और शगुन शामिल हैं।
बाड़ फिल्म के निर्देशक अमित ढांडा, मुख्य अभिनेता शिवम पांडे, मिताली कांवत, चेतना सारसर और अजय अहलावत हैं। भोर फिल्म के निर्देशक प्रतीक सिंह हैं। चूल्हा न्योंदा फिल्म के निर्देशक अमन पूनिया हैं। इन तीनों फिल्मों को फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन वीरवार शाम को दिखाया जाएगा। बाड़ फिल्म के अभिनेता ने कहा कि उनकी फिल्म को फिल्म फेस्टिवल में चुना जाना उनके व परिवार के लिए गर्व की बात है। सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सुपवा की फिल्मों का चयन विश्वविद्यालय के छात्रों की प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। यह हरियाणा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश के युवाओं को कला और सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एमडीयू में 4 व 5 अप्रैल को लगेगा हरियाणा का सिनेकुंभ
रोहतक। हरियाणा का सिनेकुंभ 4 व 5 अप्रैल को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में लगेगा। सिनेमा के क्षेत्र को कॅरिअर के रूप में अपनाने की चाह रखने वाली प्रतिभाओं को भी हरियाणा फिल्म फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विश्व संवाद केंद्र के अंतर्गत पिछले वर्षों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर फिल्म फेस्टिवल आयोजित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में अगला फिल्म महोत्सव एमडीयू के सहयोग से होगा, जिसमें 30 से ज्यादा विषयों पर आधारित लघु चित्र वृत्त चित्र और रील एंट्री लेंगी।
लघु फिल्म वृत्तचित्र और रील के लिए गौरवशाली हरियाणा, हरियाणा की कला, संस्कृति और परंपराओं, पर्यावरण, स्वदेशी अपनाओ, हरियाणा की सशक्त नारी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के सुखद परिणाम, खेल और सेवा में हरियाणा के रचनात्मक कार्य और प्रतिभा, आधुनिक खेती और उन्नत किसान इन विषयों पर लघु फिल्म एवं रील आधारित होंगी।
इसके अलावा, हरियाणा की प्राचीन सभ्यता, कुटुंब, परिवार, आदर्श नागरिक, हरियाणा के ऐतिहासिक व धार्मिक व्यक्ति और स्थान, समाज निर्माण में कलाकार की भूमिका, फिल्मों से बदलता प्रवेश और स्थापित होते विमर्श, गुमनाम वीर और वीरांगनाएं, समाज निर्माण में खाप पंचायत, सेवा कार्य, सामाजिक समरसता व हरियाणा की चुनौतियां और समाधान शामिल हैं। संवाद