फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's daughters won gold punch... Komal and Princess won gold

Rohtak News: रोहतक की बेटियों ने लगाया स्वर्णिम पंच... कोमल व प्रिंसी ने जीता सोना

Wed, 30 Apr 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 30 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's daughters won gold punch... Komal and Princess won gold
29सीटीके51-बॉक्सर प्रिंसी को विजेता घो​​षित करते रेफरी। स्रोत:सोशल मीडिया
रोहतक। अंडर-15 एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहतक की बेटी कोमल व प्रिंसी ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता जॉर्डन अम्मान में आयोजित की गई।
विज्ञापन

कोच दीपक धनखड़ ने बताया कि कोमल ने 30 से 33 किलोग्राम भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल में कजाकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि कोमल ने सेमीफाइनल में किर्गिजस्तान के खिलाड़ी को हराया। उन्होंने बताया कि कोमल जिले की इस्माईला गांव की निवासी है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया व आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोच संजीव कुमार ने बताया कि प्रिंसी ने 52 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि प्रिंसी ने फाइनल में जॉर्डन के खिलाड़ी को 5-0 से हराया। सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के खिलाड़ी को हराया। क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन के खिलाड़ी को हराया। उन्होंने बताया कि प्रिंसी आर्यन बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब में अभ्यास करती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रिंसी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया में रहती है, लेकिन मूलरूप से हिसार के मिर्जापुर की निवासी है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

29सीटीके51-बॉक्सर प्रिंसी को विजेता घोषित करते रेफरी। स्रोत:सोशल मीडिया

29सीटीके51-बॉक्सर प्रिंसी को विजेता घोषित करते रेफरी। स्रोत:सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed