{"_id":"67d2ccc75234b363070dcf91","slug":"rohtaks-daughter-sonia-played-an-important-role-in-haryanas-victory-rohtak-news-c-17-roh1020-616543-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हरियाणा की जीत में रोहतक की बेटी सोनिया ने निभाई अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हरियाणा की जीत में रोहतक की बेटी सोनिया ने निभाई अहम भूमिका
Fri, 14 Mar 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में वीरवार को हरियाणा की टीम ने मेघालय को 146 रनों से हरा दिया।
मुकाबला सीएपी ग्राउंड पुडुचेरी में खेला गया। हरियाणा टीम की कप्तान व रोहतक की बेटी सोनिया मेंहदिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 6 रन देकर एक विकेट लिया व बल्लेबाजी में 9 रन का योगदान दिया। रोहतक की तनिषा ओहल्यान ने एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। इस मैच में हरियाणा की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम 38.3 ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा की ओर से तनिष्का शर्मा ने 74 व रीमा सिसोदिया ने 40 रन बनाए। मेघालय की ओर से रुबी व अंकिता ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में मेघालय की टीम 25 ओवर में 45 रन पर सिमट गई। हरियाणा की ओर से साक्षी ने तीन, करीना ने चार व रोहतक की सोनिया मेंहदिया ने एक विकेट लिया।