फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's boxer daughters Meenakshi and Praveen reached the finals.

Rohtak News: रोहतक की बॉक्सर बेटी मीनाक्षी व प्रवीन ने फाइनल में पहुंचीं

Wed, 19 Nov 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's boxer daughters Meenakshi and Praveen reached the finals.
19...प्रवीन हुड्डा - फोटो : Samvad
रोहतक। वर्ल्ड कप फाइनल मुक्केबाजी में मंगलवार को हुए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन रोहतक की बॉक्सर बेटियां मीनाक्षी हुड्डा व प्रवीन हुड्डा ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मीनाक्षी हुड्डा ने मुकाबले को एक तरफा करते हुए 48 किलोग्राम में कोरिया की बॉक्सर बक चारोंग को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं प्रवीन हुड्डा ने पंच का दम दिखाते हुए 60 किलोग्राम में पौलेंड की बॉक्सर एनेटा एल्बिएटा रयगील्स्का को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


कोच विजय हुड्डा व कोच दीपक छिकारा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले 20 नवंबर को होंगे। मीनाक्षी का मुकाबला उज्बेकिस्तान से होगा। वहीं प्रवीन का मुकाबला जापान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मीनाक्षी की उपलब्धियां

वर्ष 2017 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता जीती। 2019 में यूथ नेशनल प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। 2021 में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2022 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2022 नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में ब्रिक्स गेम्स व एलोर्डा कप में स्वर्ण पदक जीता। सितंबर में आयोजित विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।


प्रवीन की उपलब्धियां
2019 में दिल्ली में हुए सीनियर कैंप में रजत पदक जीता। 2019 साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक, कजाकिस्तान में इंटरनेशनल गेम्स में रजत पदक जीता। वर्ष 2021 हिसार में आयोजित हुई 5वीं ईलाइट वुमन नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

19...प्रवीन हुड्डा

19...प्रवीन हुड्डा- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed